Salman Khan and Aishwarya Rai Love Story: ‘एक बार रात को सलमान ने…’, पत्रकार ने बताया क्यों अधूरी रह गई ये प्रेम कहानी

Salman Khan and Aishwarya Rai Love Story: सलमान खान और ऐश्वर्या राय की लव स्टोरी बातें बहुत होती हैं। हालांकि दोनों ऐक्टर्स में से किसी ने इस पर खुलकर कभी कुछ नहीं कहा। 1999 में उन्होंने संजय लीला भंसाली की फिल्म हम दिल दे चुके सनम में एक साथ काम किया था। इसके बाद ही उनके रोमांस की खबरें आने लगीं। सेट पर ही उन्हें प्यार हो गया लेकिन यह प्रेम कहानी आगे बढ़ पाती जल्द ही इसका अंत हो गया। इस बारे में करीबी पत्रकार ने बात की और बताया कि क्यों उनका रिश्ता आगे बढ़ नहीं पाया।

क्यों अंजाम तक नहीं पहुंचा ऐश्वर्या-सलमान का रिश्ता
बॉलीवुड की विवादित लव स्टोरी में से एक सलमान और ऐश्वर्या की कहानी है। ‘मेरी सहेली पॉडकास्ट‘ के एक एपिसोड में पत्रकार हनीफ जावेरी ने सलमान और ऐश्वर्या के रोमांस के बारे में कई हैरान करने वाले दावे किए। उन्होंने बताया कि सलमान का पहले कई एक्ट्रेस के साथ जुड़ चुका था इसे लेकर ऐश्वर्या के पैरेंट्स परेशान थे। उन्हें लगता था कि कहीं उनकी बेटी का हाल भी दूसरी एक्ट्रेसेस जैसी ना हो जाए।

खुश नहीं थे ऐश्वर्या के पैरेंट्स
हनीफ जावेरी ने पॉडकास्ट में कहा, ‘सलमान और ऐश्वर्या प्यार में थे और एक-दूसरे के लिए गंभीर थे। दोनों चाहते थे कि उनका रिश्ता आगे बढ़े लेकिन सलमान का नाम दूसरी हीरोइन के साथ था, जैसे सोमी अली और संगीता बिजलानी…जो उनकी गर्लफ्रेंड्स रह चुकी थीं। तो ऐश्वर्या के पैरेंट्स सलमान से इतने खुश नहीं थे। उनको लग रहा था कि कहीं सलमान उनकी बेटी के साथ फ्लर्ट तो नहीं कर रहा।‘

ये भी पढ़ें: युद्ध के बीच खान सर ने गुपचुप रचा ली शादी, कौन हैं वाइफ?

ऐश्वर्या के घर पर सलमान का हंगामा
पत्रकार ने आगे कहा, और सलमान चाहते थे कि ऐश्वर्या जल्दी से उनके साथ शादी कर ले। और ऐश्वर्या उस टाइम उस मुकाम पे थी कि उन्हें शादी करके सेटल नहीं होना था। तो इस वजह से उनके रिलेशनशिप में दूरी आई… एक बार सलमान रात में ऐश्वर्या के घर के दरवाजे को बहुत तेज से खटखटया और ड्रामा किया। जिस वजह से उनके पड़ोसी ने भी शिकायत की… ऐश्वर्या को वो चीज खली और वो खुद ही रिश्ते में पीछे हटने लगी।‘

अभिषेक संग शादी कर सेटल हुईं ऐश्वर्या
सलमान और ऐश्वर्या ‘हम दिल दे चुके सनम‘ के सेट पर 1999 में मिले थे। यहीं से उन्हें प्यार हुआ लेकिन 2002 में उनका रिश्ता खत्म हो गया। इसके बाद ऐश्वर्या ने 2007 में अभिषेक बच्चन से शादी कर ली। वहीं सलमान ने शादी नहीं की। दोनों सितारे एक दूसरे के बारे में बात करने से परहेज करते हैं।

ऐश्वर्या का चौंकाने वाला खुलासा
सलमान ने जो भी किया था उसे उन्होंने किसी भी रिलेशनशिप में सामान्य बात कही लेकिन ने एक चौंकाने वाला आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि सलमान ने उनके साथ शारीरिक उत्पीड़न किया। इस खुलासे ने बॉलीवुड और फैंस को हैरान कर दिया। हालांकि दोनों ने इसके बाद अपने-अपने रास्ते चुन लिए और इस मुद्दे पर ज्यादा सार्वजनिक चर्चा नहीं की।

Leave a Reply