Site icon Bollywood Seven

Abhi And Niyu Net Worth: यूट्यूबर कैसे बने अभि और नियू? महीने की कमाई जानकर रह जाएंगे दंग

Abhi And Niyu Net Worth

Abhi And Niyu Net Worth: कुछ सालों में देशभर में कंटेंट क्रिएटर्स की बाढ़ सी आ गई है। कम समय में ही बहुत से लोग स्टार बन गए हैं। ऐसे ही एक एक कंटेंट क्रिएटर्स और यूट्यूबर अभि और नियू हैं। दोनों साथ में यूट्यूब वीडियो बनाते हैं। हाल ही में ध्रुव राठी के एक वीडियो के बाद अभि और नियू चर्चा में बने हुए हैं। ध्रुव राठी ने उनके क्लिप के साथ कहा कि कुछ लोग सरकार की चापलूसी में जुटे हुए हैं। इसके बाद से वो ट्विटर पर ट्रेंड कर रहे हैं। अभि और नियू यूट्यूब, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोवर्स की संख्या लाखों में है। चलिए बताते हैं कि कौन हैं अभि और नियू।

कैसे की शुरुआत
अभि और नियू पति-पत्नी हैं। अभि का पूरा नाम अभिराज राजाध्यक्ष और नियू का पूरा नाम नियति माविंकुर्वे है। 2018 में उन्होंने यूट्यूब पर पॉजिटिव न्यूज देने से शुरू किया। उनकी सीरीज 100 Reasons to Love को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला। इसमें उन्होंने भारत के चेंजमेकर्स, इतिहास और संस्कृति से जुड़ी स्टोरीज के बारे में बताया। साथ ही अभी वे राजनीति और सामाजिक विषयों के बारे में भी वीडियो शेयर करते हैं।

फिल्ममेकर बनना चाहते थे अभिराज
अभिराज का जन्म 6 सितंबर 1993 को मुंबई में हुआ। उन्होंने आरडी नेशनल कॉलेज से विज्ञापन और मास मीडिया में पढ़ाई की। पहले वो फिल्ममेकर बनना चाहते थे लेकिन मनमुताबिक काम नहीं मिला। उन्होंने कई जानी-मानी कंपनियों के लिए काम किया इनमें एचयूएल, एमटीवी, कोटक बैंक और टाटा मोटर्स हैं। 2017 में उन्होंने ऐसे वीडियो बनाने शुरू किए जिसे लेकर वो जुनूनी थे। उन्होंने अपनी पत्नी नियति के साथ यूट्यूब चैनल बनाया और भारत की निगेटिवटी से दूर पॉजिटिविटी को दिखाना शुरू किया। शुरुआत में उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा लेकिन आखिरकार उनकी मेहनत रंग लाई और उनके वीडियोज को काफी पसंद किया जाने लगा।

सीए की पढ़ाई की
नियू का जन्म 18 नवंबर 1990 को मुंबई में हुआ। उन्होंने एनएम कॉलेज से सीए की पढ़ाई की। सीए बनने के बाद उन्हें एहसास हुआ कि उनकी रुचि पढ़ने-लिखने में है। इसके बाद उन्होंने फ्रीलांस राइटिंग में काम करना शुरू किया। वो ट्रैवेल और फाइनेंस पर अलग-अलग कंपनियों के लिए लिखती थीं।

क्या है सबसे बड़ी खूबी
अभिराज का मानना है कि उनकी सबसे अच्छी चीज है कि वो हर कीमत पर समय पर चीजों को पूरा करते हैं। अगर उन्हें कोई वीडियो तय समय पर पोस्ट करना है तो उसे हर कीमत पर उसे पोस्ट करते हैं, चाहे उसमें कितनी मेहनत लगे। वहीं नियति का मानना है कि वो जब रिसर्च करती हैं उसमें 100 फीसदी देती हैं।

कितनी होती है यूट्यूब से कमाई
अभी यूट्यूब पर उन्हें 5.9 मिलियन (59 लाख) लोग फॉलो करते हैं। उन्होंने 89 करोड़ से ज्यादा कुल व्यूज मिल चुके हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 27 लाख फॉलोवर्स हैं। अभि और नियू ने इस साल नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड भी जीता। वे फोर्ब्स 30 के अंडर 30 में भी रहे। सोशल ब्लेड की रिपोर्ट के मुताबिक, यूट्यूब से उनकी महीने की इनकम 3 से 60 हजार डॉलर (2 से 49 लाख रुपये) के बीच है।

Exit mobile version