Site icon Bollywood Seven

Rakhi Sawant: ‘जब शादी हुई थी तो उनका…’, एक्स हसबैंड आदिल खान ने बताया राखी सावंत का नया ड्रामा

Rakhi Sawant

Rakhi Sawant: राखी सावंत की तबीयत खराब है और उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उनकी तस्वीरें सामने आईं जिसमें वो अस्पताल के बेड पर लेटी नजर आईं। राखी के पूर्व पति रितेश ने मीडिया के सामने आकर दावा किया कि उनकी हालत गंभीर है। उनकी इमेज ऐसी है कि कुछ लोग उनका मजाक बना रहे हैं लेकिन ऐसा नहीं है। रितेश के मुताबिक उनके पेट में सूजन है और हार्ट प्रॉब्लम भी है। इस बीच आदिल खान दुर्रानी ने इसे एक्ट्रेस का ड्रामा बताया और कहा कि वो जेल जाने से बचने की कोशिश कर रही हैं।

आदिल ने राखी पर किया था केस
रितेश से अलग होने के बाद राखी ने आदिल से शादी की थी। बीते साल दोनों अलग हो गए। राखी ने उन पर मारपीट का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था जिसके बाद आदिल ने भी उन पर केस किया। एक्ट्रेस पर सूचना और प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67 (ए) के साथ भारतीय दंड संहिता के अंतर्गत मानहानि और आपराधिक इरादे में संलिप्तता से संबंधित धारा 500, 504 और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया।

राखी पर क्या बोले आदिल
राखी के अस्पताल में भर्ती होने पर आदिल ने न्यूज 18 से कहा कि उनकी कोई मेडिकल रिपोर्ट नहीं है। आदिल ने कहा, ‘डॉक्टरों ने कुछ नहीं कहा है। हमें नहीं पता कि वो किस अस्पताल में हैं। अगर यह हार्ट अटैक है तो मुझे लगता है कि मरीजों को आमतौर पर ऑक्सीजन मास्क की जरूरत होती है लेकिन उनके (राखी सांवत) पास वो भी नहीं है। वो ऐसा सिर्फ इसलिए कर रही हैं क्योंकि उन्हें जल्द ही पुलिस के सामने सरेंडर करना होगा। यह केवल जेल जाने से बचने का नाटक है।‘

जब आदिल से ट्यूमर के दावे के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘ऐसा कुछ नहीं है। जब राखी के साथ रिलेशनशिप में था तो उनका फुल बॉडी टेस्ट हुआ। उन्हें कोई समस्या नहीं थी।‘

मतभेदों के बाद रितेश से अलग हुईं राखी
रितेश और राखी ने ‘बिग बॉस 15‘ में हिस्सा लिया था। फरवरी 2022 में शो खत्म होने के बाद वे अलग हो गए। उस वक्त राखी ने फैन्स को बताया कि प्रिय प्रशंसकों और शुभचिंतकों, बस इतना कहना चाहती हूं कि रितेश और मैंने अलग होने का फैसला किया है। बिग बॉस के बाद बहुत कुछ हुआ और मैं कुछ ऐसी चीजों से अनजान थी जो मेरे कंट्रोल से बाहर था। हमने अपने मतभेदों को दूर करने की कोशिश की है और चीजों को ठीक करने की कोशिश की है लेकिन मुझे लगता है कि यही अच्छा है कि हम दोनों आगे बढ़ें और जिंदगी में अलग-अलग जिंदगी को एंजॉय करें।‘

मेडिकल टेस्ट नतीजों का इंतजार
इससे पहले रितेश ने राखी के बारे में कहा था कि सीने और पेट में दर्द के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने दावा किया कि कुछ टेस्ट के बाद डॉक्टरों को उनके गर्भाशय में एक ट्यूमर का पता चला। रितेश को यह शक है कि राखी को कैंसर हो सकता है। उन्हें कुछ टेस्ट के नतीजों का इंतजार है।

पहले हुआ था राखी का ऑपरेशन
राखी इससे पहले भी कई बार अस्पताल में भर्ती हो चुकी हैं। कुछ समय पहले उन्होंने बताया था कि उनके पेट में एक गांठ थी जिसका ऑपरेशन करवाया गया। ये ऑपरेशन 4 घंटे तक चला। इस गांठ की वजह से राखी सावंत को काफी दर्द सहना पड़ा था।

हाल ही में दुबई से मुंबई लौटीं
राखी हाल ही में दुबई से मुंबई लौटी हैं। वो वर्क कमिटमेंट्स के लिए दुबई में थीं। एयरपोर्ट पर उनके साथ रितेश भी देखे गए। मुंबई में वो हाल ही में पपराजी के सामने तौलिया लपेटकर ऑटो से आईं। उनका वीडियो देखकर यूजर्स भी हैरान हो गए। राखी ने बताया कि वो मेट गाला में हिस्सा लेने वाले लोगों को फुल कॉम्पिटिशन दे रहे हैं।

Exit mobile version