Site icon Bollywood Seven

Anupamaa 3 Aug Episode Written Update: वनराज ने उठाया अनुज पर हाथ, अनुपमा दिखाएगी रौद्र रूप

Anupamaa 3 Aug Episode Written Update

Anupamaa 3 Aug Episode Written Update: अंकुश और बरखा पार्टी में होते हैं वहां पर अनुपमा पहुंचेगी। वो उनसे माफी मांगेगी कि बिना बताए वहां पर आ गई और डिस्टर्ब किया। वो अनुज के बारे में उनसे पूछेगी। अनुपमा ने उन्हें फोन किया था लेकिन उनका फोन बंद था। अनुज और बरखा को समझ नहीं आता क्या कहें तो वो उसे बैठने के लिए कहकर फ्रेश होने चले जाते हैं। तभी वहां पर मेहता से अनुपमा की मुलाकात होगी। वो बताएगा कि अनुज ने अपनी प्रॉपर्टी अंकुश और बरखा के नाम कर दी।

अनुज के बारे में अंकुश और बरखा का झूठ
अंकुश और बरखा धोखेबाज हैं। उन्होंने मेहता से अनुज के बारे में झूठ बोला। दोनों को समझ नहीं आ रहा कि अनुपमा का सामना कैसे करें। बरखा कहेगी उसके पास अमेरिका से फोन आया। उसे पता चला अनुज का एक्सीडेंट हो गया। तब वो उसे अमेरिका से वापस ले लाते हैं और उसकी बहुत देखभाल की।

अनुपमा को हुआ शक
अनुपमा उनसे आद्या के बारे में भी पूछेगी लेकिन दोनों बताते हैं कि उन्हें आद्या के बारे में कुछ पता नहीं है। उन्होंने अमेरिका में भी उसे काफी ढूंढा। फिर एक दिन पुलिस का फोन आया और बताया कि आद्या कि बॉडी मिली। अनुपमा को लगेगा कि दोनों झूठ बोल रहे हैं। वो फिर से उनसे अनुज के बारे में पूछेगी।

ईशानी को देखकर कन्फ्यूज होगा अनुज
बाला, अनुज को पकड़कर ले जाता है। वो बाहर देखेगा बच्चे खेल रहे हैं। वो आद्या के बारे में सोचेगा और ईशानी को आद्या समझकर गले लगा लेगा। ईशानी उसे छोड़ने के लिए कहेगी। तब वहां पर बा आ जाएगी। वो हैरान होती है और ईशानी को बुलाएगी। बाला भी वहां आ जाएगा और ईशानी को छोड़ने के लिए कहेगा। घर के बाकी लोग भी आ जाते हैं। सभी अनुज को छोड़ने के लिए कहेंगे। पारितोष उससे ईशानी को छोड़ने के आएगा तो अनुज उसे धक्का दे देगा। वनराज उससे ईशानी को लेगा और मुक्का मार देगा।

वनराज से होगी अनुपमा की बहस
अनुपमा भी वहां पर आ जाएगी। वो वनराज पर भड़केगी। बा और वनराज उसे घर के अंदर ले जाकर रखने के लिए कहेंगे। आद्या के नहीं होने से अनुज को सदमा लगा है। वो कहेगा आद्या तो मर गई अनुपमा उसे समझाने की कोशिश करेगी कि आद्या जिंदा है।

Exit mobile version