Site icon Bollywood Seven

IPL 2024: आरसीबी की जीत के बाद इमोशनल हुईं अनुष्का शर्मा, मैदान से विराट कोहली ने किया फ्लाइंग किस

BeFunky collage 20 1

Anushka Sharma: अनुष्का शर्मा और विराट कोहली पावर कपल में से हैं। फैन्स दोनों को साथ में बहुत पसंद करते हैं। इंडियन प्रीमियर लीग चल रहा है। ऐसे में जब भी विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) का मैच होता है तो अनुष्का शर्मा हौसला बढ़ाती दिखती हैं। विराट भी कई बार उन्हें प्रतिक्रिया देते हैं। कभी वो किस करते हैं तो कभी बैट से अभिवादन करते हैं। एक बार फिर से अनुष्का की तस्वीरें वायरल हो रही हैं जब आरसीबी ने जीत हासिल की।

इमोशनल हुईं अनुष्का
आखिरी ओवर के रोमांचक मुकाबले में आरसीबी ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को 27 रनों से हरा दिया। इससे आईपीएल के प्लेऑफ में आरसीबी की जगह पक्की हो गई। आरसीबी के सीएसके को हराने के बाद अनुष्का खुशी से झूम उठीं। जब विराट कोहली मैदान के चारों ओर दौड़कर खुशी मनाते हैं तो अनुष्का इमोशनल हो गईं और उनकी आंखों में आंसू आ गए।

तस्वीरें हुईं वायरल
इस मैच के दौरान अनुष्का ने ब्लैक कलर की ड्रेस पहनी जिसमें वो बेहद खूबसूरत लगीं। स्टैंड में उनके साथ आरसीबी महिला टीम की खिलाड़ी स्मृति मंधाना भी मौजूद थीं। जीत के बाद अनुष्का के रिएक्शन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अनुष्का स्टैंड में जश्न मना रही हैं और उनकी आंखों में आंसू हैं।

अनुष्का को दिया फ्लाइंग किस
दूसरी तरफ विराट का रिएक्शन भी आया और उन्होंने अनुष्का को फ्लाइंग किस भी दिया। मैच जीतने के बाद एक्ट्रेस स्मृति को हाई फाइव करती हैं। बता दें कि दूसरे बच्चे अकाय के जन्म देने के बाद अनुष्का लंदन से लौटीं और आईपीएल मैच में पति विराट को चीयर करती दिख रही हैं।

विराट की चीयर लीडर बनीं अनुष्का
पिछले हफ्ते ही आईपीएल में आरसीबी ने डीसी को 47 रनों से हराया था। वायरल वीडियो और तस्वीरों में अनुष्का शर्मा को स्टैंड से विराट कोहली के लिए चीयर करते देखा गया था। आरसीबी के लॉकी फर्ग्यूसन ने मुकेश कुमार का विकेट लिया, जिससे डीसी का गेम 140 पर खत्म हो गया। हैरान दिख रहीं अनुष्का तुरंत अपनी सीट से कूद जाती हैं और हाथ जोड़कर भगवान को धन्यवाद देती हैं।

बर्थडे किया सेलिब्रेट
बेटे अकाय को जन्म देने के बाद अनुष्का इस महीने की शुरुआत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आईं। आरसीबी स्टार फाफ डु प्लेसिस ने अनुष्का और विराट के साथ की तस्वीर शेयर की जिसमें एक्ट्रेस अपना बर्थडे सेलिब्रेट करती दिखीं। 1 मई को वो 36 साल की हो गई हैं।

बेटे को दिया जन्म
इस साल अनुष्का और विराट ने दूसरे बच्चे का स्वागत किया और उन्होंने इसकी जानकारी दी। उन्होंने पोस्ट में लिखा, ‘बहुत खुशी और प्यार के साथ सभी को यह बताते हुए हमें खुशी हो रही है कि 15 फरवरी को हमने अपने बच्चे अकाय और वामिका के छोटे भाई का इस दुनिया में स्वागत किया।’ अनुष्का और विराट ने 2017 में शादी की थी। 2021 में उनके पहले बच्चे का जन्म हुआ। अभी तक उन्होंने दोनों बच्चों का चेहरा रिवील नहीं किया।

बड़े पर्दे से दूर अनुष्का
अनुष्का की आखिरी फिल्म 2018 में आई ‘जीरो’ थी। इसमें उनके साथ शाहरुख खान और कटरीना कैफ ने मुख्य भूमिकाएं निभाईं। उनकी आने वाली फिल्म झूलन गोस्वामी की बायोपिक है। इसकी शूटिंग पूरी हो चुकी है। अनुष्का ने झूलन गोस्वामी का लीड रोल किया है। अन्य कलाकारों में अंशुल चौहान, रेणुका शहाणे और दिब्येंदु भट्टाचार्य हैं। फिल्म को अनुष्का के भाई कर्णेश शर्मा ने प्रोड्यूस किया है और इसके डायरेक्टर प्रोसित रॉय हैं। फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

Exit mobile version