Site icon Bollywood Seven

Bharti Singh: भारती सिंह ने दिखाई पेट से निकली पथरी, अस्पताल के बेड पर कराहती दिखीं कॉमेडियन

Bharti Singh

Bharti Singh Vlog: कॉमेडियन भारती सिंह को हाल ही में पथरी की वजह से सर्जरी करानी पड़ी। उनकी सर्जरी ठीक हुई। उन्होंने बताया था कि कुछ समय से वह पेट दर्द की समस्या से जूझ रही थीं। उन्होंने डॉक्टर से चेक कराया तो पथरी का पता चला। भारती अपना व्लॉग चैनल चलाती हैं और इस दौरान उन्होंने वीडियो बनाकर हेल्थ अपडेट दिया। अस्पताल में 3 दिन बिताने के बाद वो अब डिस्चार्ज हो चुकी हैं। उन्होंने वो पथरी भी दिखाई जो उनके पेट से निकाली गई।

बेटे को मिस कर रही थीं भारती
भारती ने व्लॉग की शुरुआत अस्पताल के बेड से की। वो दर्द से कराह रही थीं। 3 दिन से वो बेटे गोला से मिली नहीं तो उनके आंसू छलक पड़े। भारती ने कहा, ‘3 दिन हो गए और मैं अपने बच्चे से मिली नहीं। ऐसा लग रहा है मैं अपनी सारी पाइपें उखाड़कर उसके पास चली जाऊं। आज हर्ष को बोलती हूं आज उसे लेकर आए। क्या सारी मम्मियां ऐसी होती हैं? मुझे जरूर बताएं।‘

बेटे को दिया गिफ्ट
भारती ने बताया कि उनकी पथरी निकल चुकी है। पथरी से इतना ज्यादा दर्द होता है यह वही जान सकता है जिसे होता है। उन्हें लेने के लिए हर्ष और गोला आने वाले होते हैं जिसकी वजह से वो काफी एक्साइटेड हो जाती हैं। बेटे के लिए वह एक-एक पल का इंतजार करती हैं। जैसे गोला आता है वह इमोशनल हो जाती हैं। भारती बेटे से 3 दिन दूर रहीं तो वो उसके लिए 3 गिफ्ट लेकर आईं।

अस्पताल में खेलने लगा गोला
भारती के लिए अस्पताल का खाना आया। अलग-अलग तरह का खाना देखकर वो खुश हो जाती हैं। दूसरी तरफ गोला खेलने में बिजी है। वो बेटे को देखकर खुशी हो जाती हैं। आखिरकार सिस्टर आती हैं और बताती है कि अप्रूवल मिल चुका है। वो घर जाने वाली हैं लेकिन उनके सास-ससुर को अभी यह पता नहीं है कि उन्हें छुट्टी मिल चुकी है।

फैन्स को दिया धन्यवाद
थोड़ी देर में भारती घर पहुंच जाती है तो वो डॉगी के साथ खेलती हैं। वो करीबियों से मिलती हैं और उन्हें गले लगाती हैं। उनकी मां उन्हें देखकर बहुत खुश होती है। भारती तब उस पथरी को दिखाती हैं जो उनके पेट से निकला। डॉक्टर से बोलकर वो पेट से निकली पथरी को घर लेकर आईं। आखिर में वो सभी फैन्स से दुआएं करने के लिए धन्यवाद करती हैं।

शो होस्ट कर रहीं भारती
अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद भारती ने घूमने की इच्छा जताई। इसके बाद वो ढेर सारा काम करना चाहती हैं और घूमना चाहती हैं। इस समय वो डांस रियलिटी शो ‘डांस दीवाने 4‘ को होस्ट कर रही हैं। उनके पति हर्ष लिंबाचिया ‘सुपरस्टार सिंगर 3‘ को होस्ट कर रहे हैं।

सर्जरी को लेकर लगा डर
सर्जरी होने से पहले एक व्लॉग बनाते हुए उन्होंने बताया था कि वह डरी हुई हैं। गोला को लेकर वो इमोशनल थीं। तब उन्होंने कहा, ‘छोटे बच्चे को इतना अकेले नहीं छोड़ना चाहिए। फिर हर्ष भी है मेरे साथ कुछ पेपरवर्क होता है, बहुत सारी चीजें होती हैं। पर घर में बहुत सारे लोग हैं। ऑपरेशन हो जाए तो चली जाऊं बच्चे के पास।‘ सफल सर्जरी होने के बाद उन्होंने कहा, ‘बहुत रोई मैं, बहुत डर लगा।‘ उन्होंने खुलासा किया कि दोपहर में उनकी सर्जरी हुई।

करियर और निजी जिंदगी की खास बातें
भारती ने स्टैंड अप कॉमेडियन के रूप में ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज‘ से अपने करियर की शुरुआत की। शो में वो सेकेंड रनर-अप रही थीं। इसके बाद उन्होंने ‘कॉमेडी सर्कस‘, ‘कॉमेडी नाइट्स बचाओ‘, ‘द कपिल शर्मा शो‘ और ‘झलक दिखला जा 5‘ सहित अन्य शोज किए।
निजी जिंदगी की बात करें तो भारती ने 2017 में स्क्रीनराइटर हर्ष लिंबाचिया के साथ शादी की। 2022 में कॉमेडियन ने बेटे लक्ष्य को जन्म दिया जिसे वे प्यार से गोला पुकारते हैं।

Exit mobile version