Site icon Bollywood Seven

Bhool Chuk Maaf will be release on OTT: रिलीज से पहले मेकर्स ने अचानक लिया फैसला, अब सीधे OTT पर आएगी फिल्म

Bhool Chuk Maaf will be release on OTT

Bhool Chuk Maaf will be release on OTT: राजकुमार राव और वामिका गब्बी पहली बार साथ में फिल्म ‘भूल चूक माफ‘ में नजर आएंगे। दोनों पिछले कई दिनों से प्रमोशन में व्यस्त हैं। फिल्म पहले सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी लेकिन अचानक गुरुवार को मेकर्स ने बड़ा फैसला लिया। इसे सिनेमाघरों की बजाय अब सीधे ओटीटी पर रिलीज किया जाएगा। मडोक फिल्म्स ने एक पोस्ट कर इसकी जानकारी दी।

क्यों टली थियेटर में रिलीज
‘भूल चूक माफ‘ पहले 9 मई, शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। मेकर्स ने बताया कि फिल्म का प्रीमियर अब अमेजन प्राइम वीडियो पर 16 मई को किया जाएगा। एक पोस्ट के जरिए यह भी बताया गया है कि देशभर में सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।

मेकर्स ने क्या कहा
मेकर्स ने पोस्ट में लिखा कि, ‘हाल की घटनाओं और देशभर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए मडोक फिल्म्स और अमेजन एमजीएम स्टूडियोज ने अपने फैमिली एंटरटेनर फिल्म भूल चूक माफ को 16 मई को सीधे आपके घरों तक लाने का फैसला किया है। दुनियाभर में केवल प्राइम वीडियो पर।
हम सिनेमाघरों में आपके साथ इस फिल्म का जश्न मनाने का इंतजार कर रहे थे लेकिन देश की भावना सबसे पहले आती है। जय हिंद।‘

आज यानी 8 मई को प्रेस के लिए दिल्ली और मुंबई में फिल्म दिखाई जानी थी लेकिन उसे भी कैंसिल कर दिया गया है।

क्या है कहानी
‘भूल चूक माफ‘ को करण शर्मा ने डायरेक्ट किया है। फिल्म के अन्य कलाकारों में सीमा पाहवा, संजय मिश्रा और रघुबीर यादव हैं। इसकी कहानी वाराणसी में सेट है। राजकुमार राव के किरदार का नाम रंजन है जो अपनी गर्लफ्रेंड तितली से शादी के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहा है। हालांकि वो खुद को टाइम लूप में फंसा हुआ पाता है। हर दिन जब वो सुबह उठता है तो उसकी हल्दी सेरेमनी होती है।

Exit mobile version