पति के दबाव में छोड़ी इंडस्ट्री, कम उम्र में मां-बाप को खोया; Bigg Boss OTT 3 में दिखेंगी ये एक्ट्रेस

एक्ट्रेस सोनम खान वापसी करने जा रही हैं। वो ‘बिग बॉस ओटीटी 3‘ में कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आएंगी। सोनम ने 80 और 90 के दशक में कई फिल्मों में काम किया है। उन्हें ‘त्रिदेव‘ और ‘विश्वात्मा‘ से जाना जाता है। सोनम का असली नाम बख्तावर खान है। फिल्मों में काम करते वक्त उन्होंने अपना स्क्रीन नाम बदल लिया। उनका जन्म 2 सितंबर 1972 को एक पठान परिवार में हुआ था।

परिवार की खास बातें
सोनम के पिता का नाम मुशीर खान और मां का नाम तलत खान था। रजा मुराद और जीनत अमान की उनके रिश्तेदार लगते हैं। सोनम खूबसूरत थीं तो बचपन से उन्हें हीरोइन बनने का ख्वाब आने लगा था। उनके पिता की इंडस्ट्री में लोगों से काफी जान-पहचान थी। उनके एक दोस्त ने बताया कि फिरोज खान को एक नई हीरोइन की जरूरत है। फिरोज खान ने जब सोनम को देखा तो उन्होंने सोच लिया था कि वो उन्हें अपनी फिल्म में लेकिन ऐसा हो नहीं पाया।

bigg boss ott 3 contestant sonam khan

यश चोपड़ा की फिल्म से डेब्यू
फिर मुशीर ने यश चोपड़ा से मुलाकात की और सोनम को मिलवाया। 1987 में यश चोपड़ा फिल्म ‘विजय‘ बना रहे थे और उन्होंने सोनम को मौका दिया। यश चोपड़ा ने ही बख्तवार खान से नाम बदलकर सोनम रखने की सलाह दी। इसमें उनके अलावा राजेश खन्ना, हेमा मालिनी, ऋषि कपूर, अनिल कपूर, मीनाक्षी शेषाद्रि सहित अन्य कलाकार थे। ‘विजय‘ बॉक्स ऑफिस पर हिट हो गई और सोनम की किस्मत भी चमक गई। उन्होंने इसके बाद कई फिल्में साइन कर लीं। इनमें ‘विश्वात्मा‘, ‘अजूबा‘ और ‘त्रिदेव‘ है। उस जमाने में सोनम की गिनती बोल्ड एक्ट्रेस में की जाने लगी थी। उन्हें बिकिनी गर्ल कहा जाता था।

डायरेक्टर से की शादी
‘त्रिदेव‘ और ‘विश्वात्मा‘ के प्रोड्यूसर गुलशन राय थे। दोनों फिल्मों को गुलशन के बेटे राजीव राय ने डायरेक्ट की थी। सोनम और राजीव सेट पर काफी वक्त बिताते। उन्हें एक दूसरे से प्यार हो गया और 1991 में उन्होंने शादी कर ली। शादी के बाद सोनम ने बेटे को जन्म दिया। सोनम का मानना है कि 1991 तक उनके पास दौलत, शोहरत सबकुछ था लेकिन शादी के बाद चीजें बदलती चली गईं।

bigg boss ott 3 contestant sonam khan

शादी के बाद पति से हुई अनबन
मां बनने के बाद वो फिल्मों में काम करना चाहती थीं लेकिन राजीव को यह पसंद नहीं था। सोनम ने शादी के बाद कुछ फिल्में कीं लेकिन वो चली नहीं। उनकी आखिरी फिल्म 1994 में ‘इंसानियत‘ रिलीज हई थी। उधर सोनम और राजीव के बीच अनबन होने लगी थी।

विदेश में गुजारे कई साल
सोनम निजी जिंदगी में परेशान चल रही थीं। उनके करीबियों की नजर उनके बेशुमार दौलत और प्रॉपर्टी पर थी। मजबूरी में सोनम और राजीव ने फैसला किया कि वो विदेश चले जाएंगे। कई सालों तक वो अमेरिका और फिर यूरोप में रहे। जब उनका बेटा बड़ा हो गया तो वो वापस भारत आ गए। देश आकर राजीव और सोनम ने तलाक ले लिया। राजीव से तलाक लेने के बाद सोनम ने 2017 में दूसरी शादी की। उनके दूसरे पति बिजनेसमैन हैं।

bigg boss ott 3 contestant sonam khan

करियर छोड़ने का पछतावा
सोनम को करियर छोड़ने का पछतावा है। सिद्धार्थ कनन के साथ इंटरव्यू में कहा कि ‘करियर छोड़ना गलती था। फिर इतनी जल्दी शादी नहीं करनी चाहिए थी लेकिन जब मैं अपने बेटे को देखती हूं तो सबकुछ भूल जाती हूं।‘ वो जब 14 साल की थीं तब से उन्होंने काम करना शुरू कर दिया था। 17 साल की उम्र में उन्होंने शादी का फैसला ले लिया था।

कम उम्र में खोए मां-बाप
सोनम ने बताया कि बहुत कम उम्र में पैरेंट्स को खो दिया और उसका सदमा हमेशा रहेगा। जब वो 27 साल की थीं तब उनकी मां की मौत हो गई थी और उसके 2 साल बाद उनके पिता भी दुनिया से गुजर गए।

Leave a Reply