Site icon Bollywood Seven

बॉबी देओल की पत्नी तान्या देओल का नेटवर्थ जानकर रह जाएंगे हैरान, करीना कपूर को जड़ दिया था थप्पड़

BeFunky collage 39

Bobby Deol Wife Tanya Deol Net worth: बॉबी देओल के करियर को फिल्म एनिमल ने नई ऊंचाइयां दी हैं। लंबे समय तक जैसे वो बॉलीवुड से कटे से रहे लेकिन इन दिनों उनके पास फिल्मों से लेकर वेब सीरीज की लंबी लिस्ट है। बॉबी देओल के अच्छे-बुरे वक्त में उनकी पत्नी तान्या देओल हमेशा साथ खड़ी रहीं। तान्या की पहचान केवल एक स्टार वाइफ की नहीं हैं वो एक सफल बिजनेसवूमेन हैं। सैकड़ों करोड़ का उनका एम्पॉय है। तो चलिए बताते हैं आज तान्या देओल के बारे में।

Tanya Deol Net worth
तान्या देओल का जन्म एक संपन्न परिवार में हुआ। उनके पिता देवेंद्र आहूजा एक मशहूर बैंकर थे। वो सेंचुरियन बैंक के प्रमोटर और 20th सेंचुरी फाइनेंस कंपनी के प्रबंध निदेशक थे। 2010 में निधन से पहले देवेंद्र ने अपनी 300 करोड़ रुपये की संपत्ति और शेयर बेटी तान्या को सौंप दी। तान्या ने न केवल अपने पिता की विरासत को संभाला बल्कि एक इंटीरियर और फैशन डिजाइनर के रूप में अलग पहचान बनाई। मुंबई में उनकी फर्नीचर की चेन है। उन्होंने कुछ बॉलीवुड फिल्मों के लिए कॉस्ट्यूम डिजाइन भी किए हैं।

कैसे शुरू हुई लव स्टोरी
तान्या और बॉबी की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। दोनों की मुलाकात होटल प्रेसिडेंट के इटैलियन कैफे ट्रैटोरिया में हुई। तान्या को देखते ही बॉबी देओल को पहली नजर का प्यार हो गया। तान्या अपने भाई और दोस्तों के साथ थीं। संयोग से बॉबी के कुछ जानने वाले भी उनके ग्रुप में थे। इस मुलाकात के बाद बॉबी ने तान्या को मनाने की हर संभव कोशिश की। तान्या को इम्प्रेस करने में बॉबी ने कोई कसर नहीं छोड़ी। वो कार्ड गेम में जानबूझकर हार जाते। रात में वो अनजान कॉल करते। आखिरकार तान्या मान गईं और 1996 में दोनों ने धूमधाम तरीके से पंजाबी रीति-रिवाज से शादी रचाई। 2002 में उनके पहले बेटे आर्यमन और 2004 में दूसरे बेटे धरम का जन्म हुआ।

इस वजह से हुआ पूरा विवाद
बॉलीवुड में तान्या का नाम उस समय चर्चा में आया जब उनका करीना कपूर के साथ विवाद हुआ। यह बात साल 2001 की जब फिल्म ‘अजनबी’ की शूटिंग हो रही थी। फिल्म में बॉबी देओल, अक्षय कुमार, करीना कपूर और बिपाशा बसु ने मुख्य भूमिका निभाई। बिपाशा तब इंडस्ट्री में नई थीं। तान्या ने उनके लिए कॉस्ट्यूम डिजाइन किए। यह बात करीना की मां बबीता को पसंद नहीं आई, और उन्होंने तान्या को इसके लिए टोका। बात बढ़ी और तान्या-करीना के बीच तीखी बहस हुई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, तान्या ने गुस्से में करीना को थप्पड़ जड़ दिया था। हालांकि करीना ने इस पर कभी खुलकर बात नहीं की, लेकिन फिल्मफेयर के साथ एक पुराने इंटरव्यू में उन्होंने माना था कि तान्या के साथ मतभेद हैं।

मतभेद पर बोली थीं करीना
करीना ने कहा था, असल में उसकी पत्नी तान्या के साथ प्रॉब्लम है। मेरी मां के साथ उसका व्यवहार ठीक नहीं था। मुझे यह बात अच्छी नहीं लगी। बॉबी की पत्नी के साथ प्रॉब्लम से मैं इनकार नहीं करती लेकिन मुझे भरोसा है कि बॉबी के साथ सबकुछ ठीक हो सकता है। मेरी ओर से कोई निगेटिविटी नहीं है।

उतार-चढ़ाव भरा रहा करियर
बॉबी देओल ने अपने करियर की शुरुआत 1995 में फिल्म ‘बरसात’ से की थी। पहली ही फिल्म ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया। इसके बाद बॉबी ने ‘गुप्त’, ‘करीब’, और ‘बिच्छू’ जैसी फिल्में कीं। आने वाले दिनों में बढ़ते कॉम्पिटिशन के कारण उनका करियर ठहर गया। इस मुश्किल दौर में तान्या ने उनका साथ नहीं छोड़ा। 2023 में रिलीज हुई फिल्म ‘एनिमल’ में बॉबी ने मूक खलनायक ‘अबरार हक’ का किरदार निभाकर शानदार वापसी की। बिना डायलॉग बोले ही वो छा गए।
‘ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे’ को दिए एक इंटरव्यू में बॉबी ने तान्या को अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा सहारा बताया।

Exit mobile version