Chhava Director slammed Anurag Kashyap: अनुराग कश्यप कुछ भी करते हैं वो सुर्खियों में आ जाते हैं। उन्होंने बॉलीवुड मेकर्स पर निशाना साधते हुए कहा था कि वो मुंबई छोड़कर साउथ में शिफ्ट होंगे क्योंकि फिल्ममेकर्स केवल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के पीछे भाग रहे हैं। अब फिल्म ‘छावा‘ के डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर ने अनुराग को खरीखोटी सुनाई और कहा कि अगर उन्हें बॉलीवुड छोड़कर जाना है तो वो जा सकते हैं। अगर उनका मन नहीं है तो वो अच्छी फिल्में कैसे बनाएंगे।
अनुराग कश्यप पर तंज
लक्ष्मण ने Mama’s Couch के साथ बातचीत में कहा, ‘चले जाओ छोड़कर, बेशक चले जाओ, कोई जबरदस्ती नहीं कर रहा है।‘ आगे लक्ष्मण कहते हैं, देखो, ‘ये इंडस्ट्री ऐसी है कि आपको मेंटली और क्रिएटिवली खुश रहना होता है तभी आप केवल अच्छा काम कर सकते हैं… अगर आपका मन नहीं है यहां रहने का तो आप ग्रेट फिल्म कैसे बनाओगे? आप चले जाओ, इससे अच्छा।‘
‘आपकी समझ नहीं दर्शकों की पसंद को पहचानने में‘
लक्ष्मण उतेकर ने कहा, ‘वो गलत बोल रहे हैं जब वो कहते हैं कि दर्शक को समझ नहीं है उनकी फिल्म स्वीकार करने की… बल्कि उनकी समझ नहीं है दर्शकों की पसंद को पहचानने में।‘ उन्होंने कहा, ‘आज 700-800 करोड़ तक बिजनेस कर रही हैं फिल्में… आप कैसे कह सकते हैं कि सिनेमा मर रहा है? आप कलेक्शन तो देखो बाहुबली, आरआरआर का, पुष्पा का, 1200 करोड़ तक का कलेक्शन था। या फिर छावा का। आपकी समझ बदलनी चाहिए क्योंकि आप वहीं पर अटके हुए हो।‘
‘आपको समय के साथ बदलना होगा‘
उन्होंने कहा, ‘आज दर्शकों के पास फोन में दुनियाभर का सिनेमा है। वो आपसे ज्यादा अपडेटेड हैं। उन्हें पता है कि क्या देखना है और क्या नहीं। और हर 3 साल बाद सिनेमा बदल रहा है। सिनेमैटोग्राफी बदल रही है, एडिटिंग बदल रही है, स्टोरीटेलिंग, कॉस्ट्यूम… सबकुछ बदल रहा है। एक फिल्ममेकर के तौर पर आपको बदलना होगा। आप अतीत में अटके नहीं रह सकते और यह नहीं सकते कि दर्शकों में समझ नहीं है। आपको बदलना होगा।‘
ये भी पढ़ें: भारत-पाक रिश्तों पर बोले जावेद अख्तर, कहा- सुलह करने के लिए अब…
‘फिल्ममेकर्स को देश के बारे में पता ही नहीं‘
लक्ष्मण ने उन फिल्ममेकर्स को भी आड़े हाथों लिया जो सोचते हैं कि दर्शकों की असलियत को नहीं जानते। उन्होंने कहा, ‘उन्हें पता ही नहीं है लोगों को क्या देखना है क्योंकि वो रहते हैं जुहू-बांद्रा जैसे पॉश इलाकों में। वहां रहना बुरा नहीं है, मैं भी चाहता हूं वहां रहूं। इन लोगों का हॉलीडे होता है लंदन, न्यूयॉर्क, दुबई में… उनको बांद्रा के आगे परेल, ठाणे, चेंबुर जैसे इलाके पता ही नहीं हैं। वे यह भी नहीं जानते हैं कि ये क्षेत्र मौजूद हैं। जब आप अपना देश घूमते ही नहीं हो, आप अपने देश को जानते ही नहीं हो… आप अपने ब्रांड्स में व्यस्त हो… तो उनको कैसे पता चलेगा कि लोग क्या देखना चाहते हैं?‘
‘हर कोई टार्गेट के पीछे भाग रहा‘
इससे पहले अनुराग ने द हिंदू के साथ बातचीत में कहा था कि ‘मैं फिल्म के लोगों के साथ रहना चाहता हूं। इंडस्ट्री बहुत टॉक्सिक हो चुकी है। हर कोई अवास्तविक टार्गेट्स का पीछा कर रहा है, 500 या 800 करोड़ की फिल्म बनाने की कोशिश कर रहा है। क्रिएटिव माहौल खत्म हो गया है।‘
वर्कफ्रंट पर क्या कर रहे
बता दें कि लक्ष्मण उतेकर की ‘छावा‘ ने वर्ल्डवाइड 800 करोड़ के करीब बिजनेस किया था। फिल्म में विकी कौशल, अक्षय खन्ना और रश्मिका मंदाना ने मुख्य भूमिका निभाई थी।
अनुराग की आने वाली फिल्म Dacoit है। हिंदी और तेलुगू में बनी इस फिल्म में अदिवी शेष, मृणाल ठाकुर, अनुराग कश्यप, प्रकाश राज और अतुल कुलकर्णी हैं। यह फिल्म सिनेमाघरों में इस साल क्रिसमस पर रिलीज होगी।