Site icon Bollywood Seven

Deepika Padukone Baby Bump Photos: दीपिका पादुकोण ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, ट्रोल करने वालों को करारा जवाब

Deepika Padukone Baby Bump Photos

Deepika Padukone Baby Bump Photos: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर जल्द किलकारियां गूंजने वाली हैं। फैन्स के बीच काफी एक्साइटमेंट है। दीपिका को इस दौरान ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा। जब वो मुंबई में लोकसभा चुनाव के दौरान वोट देने पहुंचीं तो कई यूजर्स ने उनकी प्रेग्नेंसी को फेक बताया। अब एक्ट्रेस ने उन सभी को जवाब देते हुए बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की हैं।

कैसा लगा दीपिका का लुक
दीपिका अपनी आने वाली फिल्म ‘कल्कि 2898 AD‘ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के लिए तैयार हुईं। उन्होंने बॉडीकॉन ड्रेस पहना है और बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही हैं। दीपिका ने ब्लैक एंड व्हाइट 3 तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने पेट पर हाथ रखा है, बालों को मेसी लुक दिया है और पोनी किया। तस्वीरों में वो खिलखिला रही हैं। दीपिका ने इसके साथ कैप्शन में लिखा, ‘ओके बहुत हुआ… अब मुझे भूख लगी है।‘

वेन्यू से वीडियो
इससे पहले दीपिका का एक वीडियो आया जिसमें वो वेन्यू पर पहुंचीं। उन्होंने आरामदायक ग्रे कलर का स्वेटसूट पहना है। ऐसा लग रहा है एक्ट्रेस तैयार होने के लिए बैकस्टेज पहुंचीं।

क्या है फिल्म में किरदार
फिल्म में दीपिका का किरदार भी प्रेग्नेंट हैं। होने वाला बच्चा शायद कल्कि है। ट्रेलर में उन्हें मां के रूप में पेश किया गया। अमिताभ बच्चन का किरदार अश्वत्थामा भी अपने बच्चे को कमल हासन से बचाने की कसम खाता है। प्रभास ने फिल्म में शिकारी भैरव का रोल किया है।

कब रिलीज होगी फिल्म
नाग अश्विन की फिल्म ‘कल्कि 2898 AD‘ भविष्य पर आधारित है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे काशी में लोग जीने के लिए संघर्ष करते हैं। फिल्म 27 जून को हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होगी। इसका कुल बजट 600 करोड़ है।

फिल्म को लेकर एक्साइटेड
‘कल्कि 2898 AD‘ के शुरू होने से पहले दीपिका ने फिल्म कम्पैनियन को बताया था कि ‘मैं नर्वस हूं क्योंकि जब यह कैमरे पर आएगा तो जाना-पहचाना सा लगेगा। मैंने प्रभास के साथ पहले काम नहीं किया है। मैंने पहले नाग अश्विन के साथ काम नहीं किया है। मुझे इसे हिंदी में करने के अलावा एक अलग भाषा में भी करना होगा। साथ ही इसमें भारी वीएफएक्स है। यहां तक कि किरदार और इसकी दुनिया मेरे लिए सबकुछ नया है। मैं बहुत एक्साइटेड हूं।‘

सितंबर में मां बनेंगी दीपिका
इसी साल मार्च में दीपिका और रणवीर ने एक ज्वॉइंट इंस्टाग्राम पोस्ट में प्रेग्नेंसी की न्यूज शेयर की थी। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में जाने से पहले उन्होंने यह पोस्ट किया था। दीपिका सितंबर महीने में बच्चे को जन्म देंगी।

फिल्म सेट से शुरू हुई लव स्टोरी
रणवीर और दीपिका ने 2013 में फिल्म ‘गोलियों की रासलीला- राम लीला‘ की शूटिंग के दौरान से एक दूसरे को डेट करना शुरू किया था। 2018 में वे शादी के बंधन में बंधे। शादी के 5 साल बाद अब कपल पैरेंट्स बनने वाला है।

प्रोफेशनल कमिटमेंट्स को कर रहीं पूरा
प्रेग्नेंसी के बीच दीपिका अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट्स को पूरा कर रही हैं। बीते दिनों उन्होंने अपने बॉडी केयर प्रोडक्ट्स 82°E का प्रमोशन किया। येलो कलर की ड्रेस पहने वो एक स्टोर पर पहुंचीं। उन्होंने मीडिया से भी बातचीत की थी।

वर्कफ्रंट की बात
दीपिका की आने वाली अन्य फिल्मों में ‘सिंघम अगेन‘ है। इसमें उनके साथ अजय देवगन, अक्षय कुमार, करीना कपूर, रणवीर सिंह, जैकी श्रॉफ, अर्जुन कपूर और टाइगर श्रॉफ है। फिल्म को रोहित शेट्टी ने डायरेक्ट किया है। दीपिका के पास एक अन्य फिल्म ‘द इंटर्न‘ है। फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन होंगे। पहले इसमें दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर को लिया जाना था। ऐसी चर्चा है कि वो एसएस राजामौली की फिल्म ‘SSMB 29‘ में नजर आएंगी। फिल्म में महेश बाबू, पूजा हेगड़े और श्रीलीला हैं।

Exit mobile version