Site icon Bollywood Seven

Deepika Padukone Baby Bump: पीले गाउन में दीपिका पादुकोण ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, चेहरे पर दिखी प्रेग्नेंसी ग्लो

Deepika Padukone Baby Bump

Deepika Padukone Baby Bump: दीपिका पादकोण को हाल ही में वोटिंग करते हुए स्पॉट किया गया। वो और रणवीर सिंह साथ में वोटिंग के लिए पहुंचे थे। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने उस दौरान उन्हें ट्रोल किया। जिसके बाद आलिया भट्ट सहित फैन्स ने दीपिका का सपोर्ट किया। अब ट्रोलिंग के बाद दीपिका पहली बार नजर आईं। पीले रंग के गाउन में वो बेहद खूबसूरत दिखीं और उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो देखा जा सकता है।

शेयर की कई तस्वीरें
दीपिका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज कई तस्वीरें शेयर की है। उनके चेहरे पर गजब की ग्लो है। वो इंस्टाग्राम पर लाइव भी आईं और अपने स्किनकेयर लेबल 82°E का प्रमोट किया। तस्वीरों में देख सकते हैं प्रेग्नेंट दीपिका अलग-अलग पोज दे रही हैं और मुस्कुरा रही हैं।

अपने लेबल का किया प्रचार
उन्होंने एक वीडियो क्लिप शेयर किया जिसमें वो एक स्टोर के अंदर हैं और अपने स्किनकेयर लेबल के बारे में बता रही हैं। वो मजाक में कहती हैं, ‘मुझे सेल्सपर्सन बनना चाहिए।‘ उन्होंने एक पीओसी मशीन ली और स्टोर का स्टाफ जैसे बनने की कोशिश की।

फैन्स ने बताया क्वीन
वीडियो के कमेंट सेक्शन में बिपाशा बसु ने लिखा, ‘बहुत ही खूबसूरत, अपना ध्यान रखो।‘ एक फैन ने कहा, ‘माई क्वीन, प्रेग्नेंसी ने उनको और खूबसूरत बना दिया।‘ एक ने कहा, ‘मम्मी वाला ग्लो।‘ एक फैन ने लिखा, ‘प्रिटी मॉम।‘ एक यूजर लिखते हैं, ‘आपके लिए बहुत खुशी है।‘

पहले किया गया ट्रोल
दीपिका और रणवीर ने पोस्ट कर बताया कि सितंबर में वो पैरेंट्स बनने वाले हैं। कपल सोमवार को लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में वोट डालने के लिए निकला। इसके बाद दीपिका को जबरदस्त ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। सोशल मीडिया यूजर्स के एक वर्ग ने उनके बेबी बंप को फेक बताया। इस पर आलिया भट्ट ने दीपिका का सपोर्ट किया।

आलिया ने किया सपोर्ट
एक यूजर ने दीपिका को लेकर कहा, ‘वो प्रेग्नेंट नहीं हैं। यह शर्मनाक है।‘ एक ने लिखा, ‘चल क्यों रही ऐसे, अभी इतना भी बेबी बंप बाहर नहीं आया। ‘इसके बाद पत्रकार फाये डिसूजा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में लिखा, ‘डियर सोशल मीडिया, दीपिका पादुकोण अपनी लोकतांत्रिक ड्यूटी निभाने और वोट देने के लिए निकलीं। उन्होंने अपनी बॉडी और अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में आपका फीडबैक नहीं मांगी। आपको उनकी जिंदगी के किसी भी पहलू पर टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं है। इसे बंद करिए।‘

पोस्ट पर कई जानी-मानी हस्तियों ने प्रतिक्रिया दी। आलिया ने पोस्ट को लाइक किया। साथ ही आलिया की बहनें पूजा भट्ट और शाहीन भट्ट के साथ-साथ मां सोनी राजदान भी इस बात से सहमत थीं। उन्होंने भी पोस्ट को लाइक किया।

श्रुति सेठ ने कमेंट कर कहा, अच्छी बात है कि दीपिका इतनी बिजी हैं कि उन्हें दुनिया की बातों की कोई परवाह नहीं है। टीना दत्ता ने लिखा, सही बात, लोगों का दिमाग खराब हो गया है।

दीपिका के फैन्स उनके सपोर्ट में आए और ट्रोल करने वालों को लताड़ भी लगाई। कई लोगों ने आलिया की तारीफ की। एक यूजर ने कहा, ‘जिस तरह से आलिया को हेट मिला मैं देख सकती हूं कि दीपिका के प्रति उनकी भावना क्या है।‘

पास में हैं ये फिल्में
दीपिका की आने वाली फिल्म ‘सिंघम अगेन‘ है। रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स की तीसरी फिल्म में वो एक्शन अवतार में हैं। वो लेडी सिंघम बनी हैं। फिल्म के अन्य कलाकारों में अजय देवगन, करीना कपूर, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और अर्जुन कपूर हैं।

इसके अलावा दीपिका फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी‘ में दिखाई देंगी। इसमें उनके साथ प्रभास, अमिताभ बच्चन, कमल हासन और दिशा पाटनी हैं। दीपिका के पास अमिताभ बच्चन के साथ एक इन्य फिल्म ‘द इंटर्न‘ भी है।

Exit mobile version