Site icon Bollywood Seven

Good News! सबा इब्राहिम ने बच्चे को दिया जन्म, रोने लगीं दीपिका कक्कड़

Dipika kakar sister in law saba ibrahim welcomed a baby

Dipika kakar sister in law Saba Ibrahim welcomed a baby: शोएब इब्राहिम की बहन सबा इब्राहिम सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं। वैसे तो उनका ग्लैमर इंडस्ट्री से कोई ताल्लुक नहीं हैं लेकिन उनकी पॉपुलैरिटी किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं हैं। सबा यूट्यूब पर अपने व्लॉग शेयर करती हैं जहां वो लाइफ रूटीन दिखाती हैं। वो प्रेग्नेंट थीं और अब उनके घर बड़ी खुशखबरी आई है। सबा का इससे पहले मिसकैरेज हो चुका है। उन्होंने वो जर्नी भी सभी के साथ शेयर की थी। उसके बाद से उनके घरवाले बस दुआएं कर रहे थे कि सबकुछ अच्छी तरह से हो जाए।

दीपिका को लेकर परेशान
सबा के लेटेस्ट व्लॉग में दिखाया गया है कि उनका एक बेटा हुआ है। उनके पति खालिद नियाज ने वीडियो की शुरुआत की। वो कहते हैं कि घर के परिवार के कई सदस्य आए हुए हैं। एक तरफ दीपिका कक्कड़ की तबीयत भी खराब है। उन्हें ट्यूमर का पता चला है। ऐसे में सभी दीपिका के ठीक होने की दुआएं कर रहे हैं। खालिद दिखाते हैं कि सभी महिलाएं एक जगह बैठी हुई हैं और लोग दीपिका के ठीक होने की कामना कर रहे हैं।

खालिद ने दी खुशखबरी
आखिर में सबा की डिलीवरी का दिन आता है। खालिद सबा को लेकर अस्पताल पहुंचते हैं। वो डॉक्यूमेंट्स साइन करते हैं। सबा को अस्पताल में भर्ती कराया जाता है। पूरा परिवार अस्पताल पहुंचा है और सबा को डिलीवरी रूम भर्ती कराया गया। डिलीवरी के बाद खालिद बाहर आते हैं और बताते हैं बेटा हुआ है।

Dipika kakar sister in law saba ibrahim welcomed a baby

यह भी पढ़ें: पहलगाम हमले के बीच दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम हुए ट्रोल, यूजर्स बोले- असंदेवनशील

परिवार के साथ बांटी खुशियां
खालिद शोएब को फोन कर उन्हें भी जानकारी देते हैं। परिवार के लोग उन्हें बधाइयां देते हैं। खालिद फोन में बेटे की फोटो दिखाते हैं। सभी उसे क्यूट बुलाते हैं। सबा को लिफ्ट से बेड पर लाया जाता है। इसी दौरान परिवार के लोग बच्चे को पहली बार देखते हैं। वीडियो में बच्चे के चेहरे को नहीं दिखाया गया और उसे ब्लर कर दिया गया है।

बेटी चाहते थे खालिद और सबा
सबा की डिलीवरी के बाद परिवार के लोग खाना खाने बाहर जाते हैं। दूसरी तरफ अस्पताल में बांटने के लिए मिठाई लाई जाती है। खालिद कहते हैं लोगों की दुआएं काम आईं। परिवार के लोग चाहते थे कि बेटा हो जबकि वो और सबा चाहते थे बेटी हो। डिलीवरी के टाइम पर सबा परेशान थीं। खालिद बताते हैं कि इस दौरान उनके हाथ-पैर कांप रहे थे। सबा को लगा था कि उनकी बेटी होगी तो उन्होंने उस तरह से कपड़े भी खरीद रखे थे।

दीपिका ने वीडियो कॉल पर की बात
खालिद फैन्स को शुक्रिया कहते हैं जिन्होंने उनके लिए दुआएं कीं। सबा और बेबी पूरी तरह ठीक हैं। पिछले एक हफ्ते से उनके परिवार में उथल-पुथल मची हुई है। दीपिका को लेकर सभी परेशान हैं। उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही वो ठीक हो जाएंगी। वो फैंस से कहते हैं कि सभी उनके लिए दुआएं करें। खालिद बताते हैं कि दीपिका ने वीडियो कॉल भी किया था। बेबी को देखकर वो रोने लगी थीं। खालिद ने कहा, ‘उन्होंने वीडियो कॉल भी की, देख के बेबी को वो बहुत रोईं भी और हम सबके आंखों में भी आंसू आ गए। उनको देखकर हमारी भी आंखें भर आई कि अगर वो यहां होती तो कुछ और ही होता।‘

दीपिका को लिवर में हुआ ट्यूमर
हाल ही शोएब इब्राहिम ने अपने व्लॉग में बताया था कि दीपिका को पेट में कुछ दिनों से दर्द था। पहले उन्हें लगा कि यह सामान्य सी बात है लेकिन जब दर्द लगातार रहने लगा तो वो डॉक्टर के पास गए। टेस्ट के बाद पता चला कि उन्हें टेनिस बॉल साइज का लिवर में ट्यूमर है। दीपिका का दो साल का बेटा रूहान है। फिलहाल दीपिका की सर्जरी होनी है। दीपिका और उनका परिवार परेशान है कि सर्जरी के दौरान बेटे रूहान को कैसे संभाला जाएगा।

Exit mobile version