दिशा पाटनी ने सेम बिकिनी पहन कियारा आडवाणी के लुक को कर दिया फेल, यूजर्स बोले- जलन में किया ऐसा

Disha Patani wore a bikini like Kiara Advani: बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी ने एक बार फिर अपनी बोल्डनेस से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। उन्होंने ऑलिव ग्रीन बिकिनी में समुद्र तट पर अपनी टोन्ड फिजिक को फ्लॉन्ट करते हुए सिजलिंग तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों में दिशा के एब्स और कर्व्स नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनकी ही चर्चा चल रही है। केवल यही नहीं उनकी तुलना कियारा आडवाणी से की जा रही है। उन्होंने हाल ही में वॉर 2 के टीजर में अपनी बिकिनी अपीयरेंस से सुर्खियां बटोरी थीं।

दिशा और कियारा के बीच छिड़ी स्टाइल की जंग?
दिशा और कियारा ने अपने करियर की शुरुआत लगभग एक ही समय में की थी। दोनों ने फिल्म ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी‘ में सुशांत सिंह राजपूत के साथ स्क्रीन शेयर किया था। दिशा की लेटेस्ट तस्वीरों के बाद इंस्टाग्राम पर फैन्स के बीच जैसे वॉर छिड़ गई हो। कई यूजर्स का मानना है कि दिशा का यह पोस्ट कियारा के बिकिनी लुक को पीछे छोड़ने के लिए किया गया है।

Disha Patani wore a bikini like Kiara Advani

यूजर्स क्या बोले
रेडिट पर एक यूजर ने लिखा, ‘दिशा ने अपनी कैजुअल इंस्टा पोस्ट से कियारा की बिकिनी तस्वीरों को मात दे दी।‘ एक अन्य यूजर ने टिप्पणी की, ‘दिशा को कियारा की बिकिनी तस्वीरों की चर्चा से जलन हो रही है।‘ कुछ फैंस ने तो यह भी नोट किया कि दिशा की बिकिनी का रंग और पोस्ट का समय कियारा की तस्वीरों से मिलता-जुलता है। एक यूजर ने लिखा, ‘यह जानबूझकर किया गया है… बिकिनी का रंग, पोस्ट का समय, सब कुछ कियारा से मिलता है।‘

यह भी पढ़ें: अथिया शेट्टी ने एक्टिंग को कहा अलविदा, सुनील शेट्टी ने बताई वजह

Disha Patani wore a bikini like Kiara Advani

क्या है दोनों के बीच है कैटफाइट?
सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इस ओर ध्यान दिलाया कि दोनों एक्ट्रेस एक ही फिल्म से बॉलीवुड में आई थीं। एक यूजर ने कमेंट में लिखा, ‘यह कितना अजीब है कि दिशा ने वही रंग वाली बिकिनी पहनी जो कियारा ने पहनी थी… यह साफ दिखाता है कि उनके बीच किस तरह का कॉम्पिटिशन है।

Disha Patani wore a bikini like Kiara Advani

कियारा की वॉर 2 में धमाकेदार एंट्री
वॉर 2 के टीजर आने के बाद कियारा सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस फिल्म में वो पहली बार ऑन-स्क्रीन बिकिनी लुक में नजर आएंगी। कियारा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर टीजर शेयर करते हुए लिखा, ‘इसमें बहुत सारे फर्स्ट हैं… मेरा पहला YRF प्रोजेक्ट, पहली एक्शन फिल्म और पहला बिकिनी शॉट।‘

कब रिलीज होगी फिल्म
‘वॉर 2‘ के डायरेक्टर अयान मुखर्जी हैं। फिल्म में ऋतिक रोशन के किरदार का नाम कबीर है। वो जूनियर एनटीआर से टक्कर लेते नजर आएंगे। ‘वॉर 2’ 14 अगस्त को हिंदी, तेलुगू और तमिल में रिलीज होगी। यह फिल्म 2019 में आई वॉर का सीक्वल है। वॉर में ऋतिक के साथ टाइगर श्रॉफ मुख्य भूमिका में थे। वाणी कपूर ने ऋतिक के लव इंटरेस्ट का रोल निभाया था।

दिशा की फिटनेस और स्टाइल का जलवा
दिशा अपनी फिटनेस और बोल्ड फैशन के लिए जानी जाती हैं। वो अपनी फिल्मों से ज्यादा लुक्स से सुर्खियों में रहती हैं। फिटनेस फ्रीक दिशा अक्सर बिकिनी तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं।

Leave a Reply