Fawad Khan Net Worth: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पूरा देश गुस्से में है। हमले में 26 लोगों की मौत हुई। भारत-पाकिस्तान के रिश्ते में तनाव के बीच फिल्म ‘अबीर गुलाल‘ की रिलीज टलती दिख रही है। फिल्म में वाणी कपूर के साथ पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान हैं। सूचना और प्रसारण मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, ‘अबीर गुलाल‘ को भारत में रिलीज की अनुमति नहीं दी जाएगी। 9 साल बाद फवाद खान बॉलीवुड में वापसी करने वाले थे। उनकी आखिरी रिलीज ‘ऐ दिल है मुश्किल थी‘ जो 2016 में आई थी। इससे पहले उन्होंने खूबसूरत (2014) और कपूर एंड संस (2016) की।
Fawad Khan post on Pahalgam Terror Attack
2016 में उरी हमले के बाद इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (IMPPA) और ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने भारत में पाकिस्तानी कलाकारों के काम करने पर बैन लगा दिया था। पहलगाम हमले के बाद फवाद खान ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखकर घटना पर दुख व्यक्त किया था। उन्होंने लिखा, ‘पहलगाम में हुए जघन्य हमले की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं इस भयानक घटना के पीड़ितों के साथ हैं और हम इस कठिन समय में उनके परिवारों के लिए प्रार्थना करते हैं।‘
Fawad Khan Biography
फवाद का जन्म 29 नवंबर 1981 को पाकिस्तान के कराची में हुआ था। वो एक्टर, प्रोड्यूसर और सिंगर हैं। उन्होंने फिल्मों के साथ कई पाकिस्तानी टीवी सीरियल में काम किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत सीरियल Jutt and Bond से की थी। फवाद ने दूसरे कलाकारों के साथ एक रॉक बैंड Entity Paradigm बनाया था जिसमें वो लीड सिंगर थे। करीब 250 परफॉर्मेंस के बाद उन्होंने इसे छोड़ दिया और फिल्म करियर पर ध्यान दिया।
फवाद ने सोशल ड्रामा ‘खुदा के लिए‘ से डेब्यू किया इसमें वो सपोर्टिंग रोल में थे। उनके मुख्य सीरियल में ‘दास्तान‘, ‘हमसफर‘, ‘अश्क‘ और ‘जिंदगी गुलजार है‘ है।
Fawad Khan Net Worth
सीरियल और फिल्मों के अलावा फवाद का मॉडलिंग में भी जलवा है। पाकिस्तान में वो कई बड़े ब्रांड्स को एंडोर्स करते हैं। इनमें Oppo और पेप्सी जैसी कंपनियां हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, उनका नेटवर्थ 5 मिलियन डॉलर (करीब 42 करोड़ रुपये) है। वो पाकिस्तान के सबसे अमीर एक्टर्स में से एक हैं।