Gehana Vasisth Net Worth: कौन हैं एडल्ट एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ? करोड़ों में है नेटवर्थ

Gehana Vasisth Net Worth: गहना वशिष्ठ मॉडल और एडल्ट एक्ट्रेस हैं। वो टीवी शोज में बोल्ड परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती हैं। इस वजह से वो कई बार विवादों में भी घिरीं। उल्लू ऐप के शो ‘हाउस अरेस्ट‘ में गहना वशिष्ठ भी शामिल थीं। अश्लील कंटेंट की वजह से मुंबई के अंबोली पुलिस स्टेशन में शो से जुड़े लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। विवाद के बाद सभी एपिसोड को ऐप से हटा दिया गया है। गहना वशिष्ठ का नाम इससे पहले राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी केस में भी सामने आया था। कौन हैं गहना वशिष्ठ और उनकी नेटवर्थ कितनी है चलिए उनके बारे में बताते हैं।

Who is Gehana Vasisth?
गहना का असली नाम वंदना तिवारी है। उन्होंने कई ब्रांड्स के लिए मॉडलिंग की है। उनका जन्म छत्तीसगढ़ के चिरीमिरी में हुआ। गहना की मां मीना तिवारी एक हाउसवाइफ हैं और पिता शिक्षा अधिकारी हैं। उनके दो छोटे भाई और एक छोटी बहन हैं।

Gehana Vasisth Net Worth

Gehana Vasisth Shows and Movies
गहना ने करीब 80 विज्ञापन फिल्में की हैं। 2012 में उन्होंने मिस एशिया बिकनी कॉन्टेस्ट जीता। कई विज्ञापन करने के बाद गहना ने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा और फिल्म ‘फिल्मी दुनिया‘ में लीड रोल किया। 2019 में उन्होंने रिकॉर्ड 19 से 20 वेब सीरीज में काम किया। गहना ऑल्ट बालाजी के शो ‘गंदी बात‘ में भी नजर आईं। इसके अलावा उन्होंने उल्लू ऐप की वेब सीरीज ‘मीटू‘ में भी काम किया।

पहले गहना का सपना आईएएस अफसर बनने का था। उनके स्कूल में अच्छे नंबर आते थे। उन्होंने भोपाल के एक कॉलेज से इंजीनियरिंग में पढ़ाई पूरी की। पढ़ाई के दौरान ही उन्हें एड फिल्म का ऑफर मिल गया। उन्होंने फिलिप्स, मॉन्टे कार्लो, पलक साड़ी और ड्रीमस्टोन ज्वैलरी के लिए एड किए।

गहना ने हिंदी के अलावा साउथ की कई फिल्मों में काम किया। उन्होंने यूट्यूब पर अपना चैनल भी बनाया और फिल्म रिव्यू करने लगीं। उन्होंने ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा‘, ‘उरी‘ और ‘ठाकरे‘ जैसी फिल्मों के रिव्यू किए।

BeFunky collage 4

Gehana Vasisth Controversies
विवादों से तो गहना का पुराना नाता है। पहली बार जुलाई 2012 में वो विवादों में घिरी जब उन्होंने बिकनी अवतार में तिरंगे के साथ फोटोशूट कराया। 2017 में उन्होंने ‘बिग बॉ‘स कंटेस्टेंट अर्शी खान और प्रियांक शर्मा पर आपत्तिजनक टिप्पणी की। फरवरी 2021 में मुंबई पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया। उन पर पॉर्न फिल्मों की शूटिंग और दूसरी महिलाओं पर पॉर्न फिल्मों में एक्टिंग के लिए दबाव बनाने के आरोप लगे।

Gehana Vasisth Net Worth
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, गहना एक एपिसोड के लिए 7 से 10 लाख रुपये तक चार्ज करती हैं। टीवी एड फिल्मों से भी उनकी तगड़ी कमाई होती है। उनका कुल नेटवर्थ 15 करोड़ के करीब बताया जाता है।

Leave a Reply