Indian Idol Fame Pawandeep Rajan Net Worth 2025: इंडियन आइडल 12 जीतने वाले पवनदीप सिंह का सोमवार तड़के 3.40 बजे अहमदाबाद में भयानक कार एक्सीडेंट हो गया। अस्पताल से उनका एक वीडियो सामने आया जिसमें डॉक्टर्स उनका इलाज करते दिखे। उनके चाहने वाले दुआएं कर रहे हैं कि वो जल्दी से जल्दी ठीक हो जाएं। पवनदीप ने इंडियन आइडल से पहले द वायस ऑफ इंडिया शो जीता था। इन शोज ने उन्हें आम लोगों के बीच काफी पॉपुलर कर दिया। अपनी मेहनत के बल पर वो पहचान बनाने में कामयाब रहे।
Pawandeep Rajan Biography
पवनदीप मूलत: उत्तराखंड के चंपावत जिले के रहने वाले हैं। उनका जन्म 27 जुलाई 1996 को हुआ। शुरुआत से उनके घर पर म्यूजिक का माहौल था। उनके पिता सुरेश राजन जाने माने कुमाउंनी लोकगीत गायक हैं। पवनदीप अपने पिता से काफी प्रभावित हैं। बचपन से ही उनका रूझान संगीत की ओर रहा।
Pawandeep Rajan’s Early Life and Education
पवनदीप ने नैनीताल के कुमाऊं यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। अपने कॉलेज के दिनों से वो यूथ फेस्टिवल और अन्य कार्यक्रमों में हिस्सा लेने लगे। वो केवल अच्छा गाते ही नहीं हैं बल्कि कई तरह के इंस्ट्रूमेंट भी बजा लेते हैं। उन्हें तबला, गिटार और कीबोर्ड बजाना आता है।
Career and Indian Idol
पवनदीप ने 2015 में द वायस इंडिया का खिताब जीता। शो जीतने पर उन्हें 50 लाख रुपये, एक कार और रिकॉर्डिंग कॉन्ट्रैक्ट मिला। इसी साल उनका गाना यकीन यूनिवर्सल म्यूजिक ग्रुप ने रिलीज किया। पवनदीप की सफलता को देखते हुए उन्हें उत्तराखंड का यूथ ब्रांड अंबेसडर बनाया गया।
पवनदीप की लोकप्रियता और बढ़ी जब उन्होंने 2021 में इंडियन आइडल 12 में हिस्सा लिया। शो के जज उनकी गायिकी से काफी प्रभावित हुए। इंडियन आइडल जीतने पर उन्हें एक ट्रॉफी और 25 लाख रुपये की राशि मिली। इस शो के बाद उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई।
Pawandeep Rajan Net Worth 2025
पवनदीप लाइव परफॉर्मेंस करते हैं जो उनकी इनकम का बड़ा सोर्स है। इसके अलावा टीवी अपीयरेंस और म्यूजिक प्रोजेक्ट के जरिए उनकी कमाई होती है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वो एक साल के 15 से 20 लाख रुपये तक कमा लेते हैं। उनका नेटवर्थ 8 से 15 करोड़ तक है।
Luxury Life
म्यूजिक ने पवनदीप को सबकुछ दिया है। उन्हें घूमने का काफी शौक है। इंस्टाग्राम पर वो ट्रैवेल की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। इंस्टाग्राम पर उन्हें 1.7 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। गाड़ियों की बात करें तो पवनदीप के पास महिंद्रा XUA 500 है। इसके अलावा उनके पास मारूति स्विफ्ट है जो उन्हें इंडियन आइडल 12 जीतने पर मिली थी।
Personal Life
इंडियन आइडल के दौरान पवनदीप का नाम उनकी को-कंटेस्टेंट अरुणिता कांजीवाल के साथ जुड़ा। शो में कई बार झलकियां दिखीं जब लगा कि दोनों एक दूसरे को प्यार करने लगे हैं। सोशल मीडिया पर पवनदीप ने अरुणिता के साथ की कई तस्वीरें शेयर की हैं। हालांकि दोनों एक दूसरे को अच्छा दोस्त बताते हैं।