Site icon Bollywood Seven

क्या दोबारा प्रेग्नेंट हैं आलिया भट्ट? Cannes का लेटेस्ट वीडियो हुआ वायरल

BeFunky collage 38

Is Alia Bhatt pregnant again? आलिया भट्ट एक बार फिर से कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 पहुंचीं। उन्होंने अपने फैशन से धूम मचा दिया। रेड कार्पेट पर उनके दो लुक्स सामने आए। पहले दिन उन्होंने पेस्टल रंग की गाउन पहनी जबकि लॉरियल पेरिस के ‘लाइट्स ऑन वीमेन्स वर्थ’ इवेंट के लिए उन्होंने नीले रंग की ज्वेल्ड अरमानी प्रिवे गाउन चुनी। इन लुक्स को देखकर सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उनकी स्टाइल की तारीफ की। वीडियो पर कई लोगों ने यह भी कयास लगाए कि शायद वो दोबारा प्रेग्नेंट हैं।

सोशल मीडिया पर प्रेग्नेंसी की अटकलें
आलिया और रणबीर ने साल 2022 में शादी की थी। उसी साल उनकी प्यारी बेटी राहा का जन्म हुआ। अब कान्स 2025 में आलिया के लुक्स ने प्रशंसकों के बीच यह चर्चा छेड़ दी है कि यह पावर कपल जल्द ही अपने दूसरे बच्चे का स्वागत कर सकता है। रेडिट पर एक यूजर ने लिखा, ‘कुछ एंगल्स से वो प्रेग्नेंट लग रही हैं।‘ एक अन्य ने कहा, ‘वो ग्लो कर रही हैं, निश्चित रूप से प्रेग्नेंट हैं। इंस्टाग्राम पर भी एक यूजर ने कमेंट किया, ‘क्या वो फिर से प्रेग्नेंट हैं? ऐसा लग रहा है, वो बहुत प्यारी लग रही हैं।‘ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘मुझे भी उनके पहले लुक को देखते ही यही ख्याल आया।‘

आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं
हालांकि, यह अभी अटकलें हैं। आलिया की ओर से अभी इस बारे में कुछ भी नहीं कहा गया है ना ही कोई आधिकारिक पुष्टि हुई है। फिलहाल वो कान्स को एंजॉय कर रही हैं।

आलिया ने पहले भी दिया था संकेत
आलिया ने इसी साल मार्च में जय शेट्टी के पॉडकास्ट में खुलासा किया था कि वो और रणबीर अपने दूसरे बच्चे के लिए पहले ही नाम चुन सेलेक्ट कर लिया है। आलिया ने कहा था, ‘रणबीर और मैं एक्साइटे पैरेंट्स की तरह अपने व्हाट्सएप ग्रुप में परिवार वालों से लड़के और लड़की दोनों के नाम सुझाने को कह रहे थे। हमने कई लड़कों और लड़कियों के नामों पर विचार किया और हमें एक लड़के का नाम बहुत पसंद आया।‘ उन्होंने आगे बताया कि उनकी सास नीतू कपूर ने राहा नाम सुझाया था जो उन्हें और रणबीर को तुरंत पसंद आ गया।

ये भी पढ़ें: Cannes से वापस लौटीं ऐश्वर्या राय, एयरपोर्ट पर बेटी आराध्या को संभालती हुईं दिखीं

दूसरे बच्चे कि लए रणबीर ने भी जताई थी इच्छा
आलिया और रणबीर ने पहले भी दूसरे बच्चे की इच्छा जाहिर की है। रणबीर ने मैशेबल के साथ एक चैट में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किए गए सवालों का जवाब देते हुए संकेत दिया कि वो और आलिया भविष्य में और बच्चे चाहते हैं।

वर्क फ्रंट पर आलिया
वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया जल्द ही यशराज बैनर की स्पाई यूनिवर्स की फिल्म ‘अल्फा’ में नजर आएंगी। यह क्रिसमस 2025 में रिलीज होगी। इसके अलावा वो संजय लीला भंसाली की रोमांटिक ड्रामा ‘लव एंड वॉर’ में रणबीर कपूर और विक्की कौशल के साथ दिखेंगी। यह फिल्म 20 मार्च, 2026 को रिलीज होने वाली है।

 

Exit mobile version