Kartik Aaryan: घाटकोपर होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के 2 करीबियों की मौत, अंतिम संस्कार में हुए शामिल

Kartik Aaryan: मुंबई के घाटकोपर में 13 मई को एक होर्डिंग के गिरने से नीचे दबकर 16 लोगों की मौत हो गई थी। हादसे में करीब 74 लोग घायल हुए। बुधवार को दो लोगों के शव बरामद किए गए। उनकी पहचान एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) के जनरल मैनेजर मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नी अनीता के रूप में की गई है। वे कार्तिक आर्यन के रिश्तेदार थे। कार्तिक इस समय आने वाली फिल्म ‘चंदू चैम्पियन‘ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। 16 मई गुरुवार को एक्टर सहार श्मशान में उनके अंतिम संस्कार में शामिल हुए थे।

होर्डिंग गिरने से गई जान
मनोज चंसोरिया गृहनगर जबलपुर से मुंबई पहुंचे थे। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक वो और उनकी पत्नी वीजा संबंधी काम के लिए मुंबई आए थे। वो अमेरिका में अपने बेटे से मिलने जाने वाले थे। दंपति सोमवार को जबलपुर वापस जा रहे थे तभी तूफान आ गया। अधिकारियों ने अनुमान लगाया कि वे अपनी गाड़ी में तेल भरवाने के लिए घाटकोपर में पेट्रोल पंप पर रुके थे, तभी होर्डिंग उन पर गिर गया जिससे कई लोगों की मौत हो गई।

शुरुआत में 14 शव घटनास्थल से बरामद किया गया। मनोज चंसोरिया आखिरी में मिले। दुर्घटना के 60 घंटे से ज्यादा समय तक खोज और बचाव अभियान चला। अभी तक कार्तिक की ओर से इस पर कोई बयान नहीं आया है।

ghatkopar hoarding

आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुंबई में आंधी चलने के दौरान घाटकोपर में एक विशालकाय होर्डिंग गिर गया था। इस घटना के आरोपी भावेश प्रभुदाश भिंडे को उदयपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच अब क्राइम ब्रांच कर रही है। इससे पहले पुलिस ने सोमवार को एफआईआर दर्ज की थी। रिपोर्ट के मुताबिक, होर्डिंग अवैध तरीके से लगी थी। यहां पर 40 x 40 फीट के होर्डिंग की इजाजत थी लेकिन जो होर्डिंग लगी थी वो 120 x 120 फीट थी। गौरतलब है कि भिंडे ईगो नाम की कंपनी चलाता है। इससे पहले उसके खिलाफ रेप और छेड़छाड़ का भी केस दर्ज किया गया।

कब रिलीज होगी फिल्म
कार्तिक की आने वाली फिल्म ‘चंदू चैम्पियन‘ स्पोर्ट्स ड्रामा है। फिल्म की कहानी मुरलीकांत पेटकर की जिंदगी से प्रेरित है जो भारत के पहले पैरालम्पिक गोल्ड मेडलिस्ट हैं। मुरलीकांत पहले सेना के जवान थे और फिर पैराएथलिट बने। इस फिल्म के लिए कार्तिक ने जबरदस्त मेहनत की है। अपनी फिजिक पर उन्होंने करीब एक साल तक काम किया है। कार्तिक के होमटाउन ग्वालियर में इसका ट्रेलर लॉन्च इवेंट किया जाएगा। फिल्म 14 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

kartik aaryan

डायरेक्टर ने मेहनत की तारीफ की
बीते दिनों फिल्म से एक पोस्टर सामने आया जिसमें कार्तिक आर्यन जबरदस्त बॉडी में दिखे। कार्तिक के बारे में कबीर खान ने लिखा था, ‘चंदू नहीं चैम्पियन है मै… चंदू चैम्पियन की कहानी एक अविश्वसनीय रूप से प्रेरणादायक सच्ची कहानी है लेकिन कार्तिक ने इस चैम्पियन बनने के लिए जो जर्नी की है वो भी कम प्रेरणादायक नहीं है। मैं उनसे तब मिला था जब उन्होंने एक रोल के लिए अपना वजन बढ़ाया था। उनके शरीर में 39 फीसदी फैट था। मैंने उनसे कहा कि उन्हें एक इंटरनेशनल लेवल के खिलाड़ी का किरदार निभाना है। वो बस मुस्कुराया और कहा, ‘मैं यह करूंगा सर’। स्टेरॉयड का उपयोग नहीं, डेढ़ साल बाद कुछ ऐसा जिसके बारे में वो जुटा हुआ था। हमने यह तस्वीर सेट पर ली। शरीर में फैट 7 फीसदी है। मुझे तुम पर गर्व है।‘

kartik aaryan

ट्रेनर ने क्या कहा
पिंकविला से बात करते हुए कार्तिक के ट्रेनर त्रिदेव पांडे ने बताया कि किस तरह से उन्होंने ऐसी बॉडी बनाई। त्रिदेव ने कहा, ‘39 फीसदी से 7 फीसदी के फैट पर आना कोई मजाक का काम नही था लेकिन हमने इसे पाने के लिए अनुशासन फॉलो किया, वो भी बिना स्टेरॉयड के।‘

Leave a Reply