Site icon Bollywood Seven

Kaun Banega Crorepati 16: कंटेस्टेंट को पता था जवाब फिर भी 7 करोड़ पर किया क्विट, इन सवालों के सही उत्तर से जीते 1 करोड़

Kaun Banega Crorepati 16

Kaun Banega Crorepati 16: ‘कौन बनेगा करोड़पति 16‘ में जम्मू कश्मीर के रहने वाले चंद्र प्रकाश के साथ एपिसोड की शुरूआत की गई। मंगलवार को वो हॉटसीट पर बैठे थे और उन्होंने 9 सवालों के सही जवाब दिए थे। समय खत्म होने के चलते उनके साथ अगले दिन यानी बुधवार को गेम को आगे बढ़ाया गया। चंद्र प्रकाश का प्रोमो चैनल की ओर से चलाया जाने लगा कि वो 7 करोड़ के सवाल तक जा पहुंचे इस वजह से लोगों की उत्सुकता और बढ़ गई। उनसे 10वें सवाल से गेम शुरू किया गया। जानिए उनसे कौन-कौन से सवाल पूछे गए।

10वां सवाल: योकोजुना किस संपर्क खेल का सर्वोच्च रैंक है?
A: हापकिडो
B: सुमो कुश्ती
C: मुए थाई
D: जूडो
जवाब: सूमो कुश्ती

11वां सवाल: इनमें से क्या उत्तर भारत में बांगर और खादर नामक भूभाग का सबसे अच्छा वर्णन करता है?
A: शंकुधारी वन
B: रेतीले रेगिस्तान
C: जलोढ़ जमाव
D: बर्फीली ढलानें
जवाब: जलोढ़ जमाव

12वां सवाल: नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने 1943 में किस स्थान पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया था और इसे अंग्रेजों से मुक्त होने वाला पहला स्थान घोषित किया?
A: पोर्ट ब्लेयर
B: गुवाहाटी
C: कोहिमा
D: मिनिकॉय
जवाब: पोर्ट ब्लेयर

13वां सवाल: ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर, इनमें से क्या 21वीं सदी का एक प्रचलित ’सुपरफूड’ है जिसकी खेती ऐज्टेक लोग 500 वर्षों से भी पहले करते थे?
A: केल
B: गोजी बेरी
C: वीट ग्रास
D: चिया
जवाब: चिया

14वां सवाल: पद्म पुराण के अनुसार, चित्रसेन को बचाने के लिए भगवान कृष्ण से किसने युद्ध किया था?
A: भगवान बलराम
B: अर्जुन
C: भगवान इंद्र
D: दुर्योधन
जवाब: अर्जुन

15वां सवाल: किस देश का सबसे बड़ा शहर उसकी राजधानी नहीं है, बल्कि अरबी नाम वाला एक बंदरगाह है जिसका अर्थ शांति का निवास है?
A: सोमालिया
B: ओमान
C: तंजानिया
D: ब्रुनई
जवाब: तंजानिया

16वां सवाल: 1587 में उत्तरी अमेरिका में अंग्रेज माता-पिता को होने वाली पहली दर्ज की गई संतान कौन थी?
A: वर्जिनिया डेयर
B: वर्जिनिया हॉल
C: वर्जिनिया कॉफी
D: वर्जिनिया सिंक
जवाब: वर्जिनिया डेयर

चंद्र प्रकाश ने 7 करोड़ के लिए 16वें सवाल पर क्विट कर दिया और 1 करोड़ रुपये घर ले गए। हालांकि बाद में जब उन्होंने 16वें सवाल का अनुमान लगाया तो वो सही था।

Exit mobile version