Site icon Bollywood Seven

Khushi Kapoor Shocked: घर के अंदर बैठी थीं खुशी कपूर, पपराजी की हरकत देख हुईं हैरान, यूजर्स बोले- प्राइवेसी के खिलाफ है

BeFunky collage 9

Khushi Kapoor Shocked: बोनी कपूर, अनिल कपूर और संजय कपूर की मां निर्मल कपूर का 2 मई को निधन हो गया। शनिवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर पूरा कपूर परिवार इकट्ठा हुआ। बोनी, अनिल, सोनम कपूर, जान्हवी कपूर, अर्जुन कपूर और खुशी कपूर ने आखिरी विदाई दी। इस बीच पपराजी ने कुछ ऐसी हरकत की जिसे देखकर खुशी हैरान हो गईं। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स भी पपराजी को खरीखोटी सुनाने लगे।

भड़कीं खुशी कपूर
फोटोग्राफर्स कई बार अपनी सीमाएं लांघ जाते हैं। वो सेलिब्रिटीज के निजी पलों को कैमरे में कैद करने की कोशिश करते हैं। ऐसा ही कुछ इस बार भी हुआ। निर्मल कपूर के निधन के बाद कपूर परिवार दुख में डूबा हुआ है। खुशी कपूर परिवार के सदस्यों के साथ लिविंग रूम में बैठी थीं। इसी बीच घर का गेट खुलता है और फोटोग्राफर कैमरा जूम करके उनका वीडियो बनाना चालू कर देता है।

यूजर्स के रिएक्शन
पहले तो खुशी को पता नहीं चलता लेकिन थोड़ी देर बाद वो कैमरे की ओर देखती हैं और हाथ से इशारा करती हैं। उनकी नाराजगी साफ झलक रही थी। वीडियो को इंस्टैंट बॉलीवुड ने अपने पेज पर शेयर किया है। यूजर्स ने इस वीडियो पर नाराजगी जाहिर की। एक ने लिखा, ‘सच में… लिविंग रूम में किसी को जूम करके फोटो लेना क्या यह प्राइवेसी का उल्लंघन नहीं है?‘ एक अन्य ने लिखा, ‘अब अपने घर में शांति से बेचारे ये लोग बैठ भी नहीं सकते।‘ एक यूजर ने कहा, ‘आपको जरा भी शर्म है? प्राइवेट पल है। उन्हें अकेला छोड़ दें।‘

यहां क्लिक कर देखें वीडियो

बोनी कपूर का पोस्ट
बता दें कि बोनी कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखकर बताया कि उनकी मां निर्मल कपूर का 2 मई शाम 5.25 बजे निधन हो गया। वो 90 साल की थीं। उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Exit mobile version