Latest Patriotic Movies Available on Netflix: बॉलीवुड में देशभक्ति पर बनीं कई फिल्में हैं जिन्हें देखते ही रोंगटे खड़े हो जाते हैं। देश के लिए काम करने वाले सेना के जवानों से लेकर अधिकारियों और आम लोगों तक की कहानियां देखने को मिलती हैं। नेटफ्लिक्स पर ऐसी कई फिल्में मौजूद हैं जिन्हें आप खाली वक्त मिलते ही जरूर देखें। तो चलिए इस लिस्ट पर एक नजर डालते हैं।
द डिप्लोमैट
जॉन अब्राहम की ‘द डिप्लोमैट‘ पहले नंबर पर ट्रेंड कर रही है। फिल्म को क्रिटिक्स के मिले जुले रिएक्शन मिले थे लेकिन दर्शक इसे काफी पसंद कर रहे हैं। पॉलिटिकल एक्शन थ्रिलर इस फिल्म को शिवम नायर ने डायरेक्ट किया है। ‘द डिप्लोमैट‘ की कहानी भारत पाकिस्तान के कूटनीतिक रिश्तों पर है। जॉन अब्राहम के अलावा फिल्म में सादिया खतीब, कुमुद मिश्रा, शारिब हाशमी और रेवती हैं। यह फिल्म 14 मार्च 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
इमरजेंसी
कंगना रनौत स्टारर फिल्म ‘इमरजेंसी‘ की कहानी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के देश में लगाए गए इमरजेंसी पर है। फिल्म के अन्य कलाकारों में अनुपम खेर, श्रेयस तलपड़े, महिमा चौधरी, मिलिंद सोमन और सतीश कौशिक हैं। कंगना रनौत ने ही फिल्म को डायरेक्ट भी किया है।
आर्टिकल 370
इस फिल्म में यामी गौतम, प्रियामणि, राज अर्जुन, अरुण गोविल और राज जुत्शी हैं। ‘आर्टिकल 370‘ की कहानी खुफिया अधिकारी जूनी हक्सर से शुरू होती है। यह फिल्म कश्मीर में भारत सरकार के धारा 370 के हटाए जाने के फैसले की घटना पर आधारित है।
गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल
धर्मा प्रोडक्शंस की फिल्म ‘गुंजन सक्सेना‘ में जाह्नवी कपूर, पंकज त्रिपाठी और अंगद बेदी हैं। फिल्म फ्लाइट लेफ्टिनेंट गुंजन सक्सेना की बायोपिक है जो कारगिल युद्ध का हिस्सा थीं।
मेजर
साउथ एक्टर अदिवी सेश ने फिल्म में मेजर संदीप उन्नीकृष्णन का रोल निभाया। संदीप उन्नीकृष्णन 2008 में हुए मुंबई हमलों में शहीद हो गए थे। अन्य कलाकारों में प्रकाश राज, शोभिता धुलिपाला, सई मांजरेकर और रेवती हैं। 32 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 64 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी।