Site icon Bollywood Seven

Malaika Arora Father Suicide: मलाइका अरोड़ा के पिता ने किया सुसाइड, बिल्डिंग से कूदकर दी जान

Malaika arora father suicide

Malaika Arora Father Suicide: फिल्म इंडस्ट्री से एक चौंकाने वाली खबर आ रही है। मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा ने बुधवार की सुबह सुसाइड कर लिया है। उन्होंने बांद्रा स्थित घर से कूदकर जान दे दी। उन्होंने यह कदम क्यों उठाया है अभी इसका पता नहीं चल पाया। मुंबई पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। घटना के वक्त मलाइका पुणे में थीं और वो मुंबई के लिए रवाना हो गईं।

जांच में जुटी पुलिस
समाचार एजेंसी एएनआई से मुंबई पुलिस ने बताया, ‘एक्ट्रेस और मॉडल मलाइका अरोड़ा के पिता ने छत से कूदकर जान दे दी। पुलिस टीम घटनास्थल पर मौजूद है।‘

अरबाज खान भी पहुंचे
बताया जा रहा है कि अनिल अरोड़ा कुछ समय से बीमार चल रहे थे। शुरुआती जांच में पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मलाइका के पूर्व पति अरबाज खान मौके पर पहुंच गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, अनिल अरोड़ा का शव बाबा अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया।

मलाइका के पिता के बारे में
अनिल अरोड़ा पंजाबी हिंदू परिवार से ताल्लुक रखते थे। वो पंजाब के फाजिल्का में मर्चेंट नेवी में काम करते थे। उन्होंने मलयानी क्रिश्चयन जॉयस पॉलीकार्प से शादी की। मलाइका जब 11 साल की थीं तब उनके पैरेंट्स का तलाक हो गया था। माता-पिता के अलग होने के बाद वो थाने से चेम्बूर शिफ्ट हो गई थीं। उनके साथ उनकी मां और बहन अमृता भी थीं।

पैरेंट्स पर क्या बोली थीं मलाइका
मई 2022 में मलाइका ने ग्रेजिया इंडिया मैगजीन से बात करते हुए पैरेंट्स के बारे में कहा था, ‘मेरे माता-पिता के अलग होने से मुझे अपनी मां को नई तरह से देखने का मौका मिला। मैंने काम को मजबूती के साथ किया और हर सुबह उठकर वो सब कुछ करने का महत्व सीखा जो जरूरी था। शुरुआती पड़ाव मेरी जिंदगी और प्रोफेशनल लाइफ का आधार है। मैं अभी भी पूरी तरह से स्वतंत्र हूं। मैं अपनी स्वतंत्रता को महत्व देती हूं और जिंदगी अपनी शर्तों पर जीती हूं।‘

Exit mobile version