Manoj Kumar death: मनोज कुमार के निधन से शोक की लहर, पीएम मोदी ने जताया दुख

Manoj Kumar death: हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता और निर्देशक मनोज कुमार का 87 साल की उम्र में शुक्रवार को निधन हो गया। मनोज कुमार मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती थे जहां सुबह 4.03 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। अभिनेता के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बॉलीवुड के जाने-माने लोगों ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया है। मनोज कुमार बढ़ती उम्र से संबंधित बीमारियों से जूझ रहे थे। लीवर की समस्या के चलते 21 फरवरी 2025 को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तब से वो लगातार डॉक्टर्स की निगरानी में थे।

कल होगा अंतिम संस्कार
मनोज कुमार के बेटे कुणाल गोस्वामी ने बताया कि शनिवार 11 बजे उनका अंतिम संस्कार होगा। कुणाल ने मीडिया से बात करते हुए पीएम मोदी का उनके ट्वीट के लिए शुक्रिया जताया। उन्होंने कहा, ‘मैं पीएम नरेंद्र मोदी का उनके ट्रवीट के लिए धन्यवाद करता हूं।‘ आगे उन्होंने कहा, ‘उपकार, पूरब और पश्चिम और रोटी कपड़ा और मकान जैसी उनकी फिल्म आज भी प्रासंगिक हैं। उनकी फिल्मों में जो मुद्दे दिखाए जाते थे आज भी उन्हें संसद और समाज में उठाया जाता है।‘

पीएम का ट्वीट
मनोज कुमार के निधन पर पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, ‘दिग्गज अभिनेता और फिल्ममेकर श्री मनोज कुमार जी के निधन से बहुत दुख हुआ। वे भारतीय सिनेमा के आइकन थे जिन्हें उनकी देशभक्ति के जोश के लिए याद किया जाता था। यह उनकी फिल्मों में झलकता था। मनोज जी के काम ने राष्ट्रीय गौरव की भावना को बढ़ाया है और यह पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और फैन्स के साथ हैं। ओम शांति।

Manoj Kumar death

दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित
मनोज कुमार को भारत कुमार के नाम से भी जाना जाता था। सिनेमा में उनके योगदान के लिए 1992 में पद्मश्री और 2015 में दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। उन्होंने अलग-अलग कैटिगरी में कुल 7 फिल्मफेयर अवॉर्ड भी जीते।

Leave a Reply