Site icon Bollywood Seven

Manoj Kumar Last Rites: पंचतत्व में विलीन हुए मनोज कुमार, पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल

Manoj Kumar Last Rites

Manoj Kumar Last Rites: दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार का 4 अप्रैल को निधन हो गया था। पीएम मोदी से लेकर बॉलीवुड के हर बड़े सितारे ने इस मौके पर शोक व्यक्त किया। मनोज कुमार लंबे समय से बढ़ती उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे। मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। शनिवार (5 अप्रैल) को उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। उन्हें आखिरी विदाई देने के लिए लोगों की भारी भीड़ पहुंची। अंतिम संस्कार के वक्त मनोज कुमार की पत्नी शशि गोस्वामी का रो-रोकर बुरा हाल था।

यूजर्स भी हुए इमोशनल
पपराजी अकाउंट से शशि गोस्वामी का एक वीडियो सामने आया है। उनके साथ उनके बेटे कुणाल गोस्वामी हैं जो इस मुश्किल घड़ी में मां को संभाल रहे हैं। वीडियो में शशि गोस्वामी फूट-फूटकर रोने लगती हैं। यूजर्स यह वीडियो देखकर इमोशनल हो गए। एक यूजर ने लिखा, ‘उन्होंने बहुत खूबसूरत जिंदगी जी है। यह अंत नहीं है।‘ एक ने लिखा, ‘केवल वही दर्द समझ सकती हैं। उनका प्यार चला गया है। मैम आप अपना ख्याल रखिए।‘ एक यूजर लिखते हैं, ‘भगवान जी आपको इस दुख की घड़ी से निकलने की हिम्मत दे।‘

राजकीय सम्मान के साथ विदाई
मनोज कुमार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। तिरंगे में लिपटे उनके पार्थिव शरीर को पुलिस अधिकारियों ने श्रद्धांजलि दी। मुंबई के पवन हंस शमशान घाट पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। अमिताभ बच्चन अपने बेटे अभिषेक बच्चन के साथ पहुंचे जबकि सलीम खान अपने बेटे अरबाज खान संग नजर आए। उनके अलावा प्रेम चोपड़ा, राजपाल यादव, जायद खान और विंदू दारा सिंह सहित अन्य मशहूर हस्तियां शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचीं।

कई दिनों से अस्पताल में थे भर्ती
मनोज कुमार को भारत कुमार के नाम से जाना जाता था। उन्होंने अपने करियर में कई देशभक्ति फिल्में कीं। वो 87 साल के थे। तबीयत बिगड़ने के बाद 21 फरवरी 2025 को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Exit mobile version