Mukul Dev Net Worth: अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए मुकुल देव? जानें परिवार में कौन-कौन

Mukul Dev Net Worth and Family: पूर्व मॉडल और एक्टर मुकुल देव नहीं रहे। वो पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। 23 मई 2025 को उन्होंने अंतिम सांस ली। मुकुल 54 साल के थे। लोगों ने उन्हें ’सन ऑफ सरदार’ और ’यमला पगला दीवाना’ जैसी फिल्मों में देखा है। उन्होंने हिंदी के साथ पंजाबी, बंगाली, मलयालम, कन्नड़ और तेलुगू फिल्मों में काम किया है। मुकुल को इंडस्ट्री में 25 साल से ज्यादा हो गए थे। उनके अचानक निधन से बॉलीवुड सेलेब्स और फैन्स सदमे में हैं।

दिल्ली के रहने वाले थे मुकुल
मुकुल दिल्ली में पले-बढ़े हैं। उनका जन्म एक पंजाबी परिवार में हुआ। परिवार मूलत: जालंधर का रहने वाला है। मुकुल ने अपनी स्कूलिंग दिल्ली के सेंट कोलंबस स्कूल से की। इसके बाद उन्होंने उत्तर प्रदेश के रायबरेली स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान एकेडमी में सर्टिफिकेट हासिल किया। उनके पिता हरि देव कौशल पुलिस कमिश्नर थे। साल 2019 में उनकी मौत हो गई। उनकी मां अनूप कौशल टीचर थीं।

परिवार के बारे में
मुकुल के बड़े भाई राहुल देव हैं जो खुद भी जाने-माने एक्टर हैं। मुकुल ने शिल्पा देव से शादी की थी लेकिन 2005 में दोनों अलग हो गए। उनकी एक बेटा सिया है। वो पिछले साल 24 साल की हो गईं। मुकुल ने सोशल मीडिया पर बेटी के साथ कई तस्वीरें शेयर की हैं।

2022 में उन्होंने बेटी सिया को जन्मदिन की बधाई देते हुए एक फोटो शेयर की थी। तब वो 20 साल की थीं।

Mukul Dev Net Worth and Family

Mukul Dev Net Worth
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुकुल की नेटवर्थ 5 मिलियन डॉलर (42 करोड़ रुपये) के करीब है। वो एक लग्जरी लाइफ जीते थे। मुंबई में उनका एक घर है जहां वो अकेले ही रहते थे।

’डिप्रेशन में थे मुकुल’
राहुल देव की पार्टनर मुग्धा गोडसे ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए मुकुल की मौत की पुष्टि करते हुए कहा, ’हां यह सच है।’

मुकुल के दोस्त विंदु दारा सिंह ने पीटीआई को बताया कि उनकी पिछले 10 दिनों से तबीयत ठीक नहीं थी। वो दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती थे। विंदु ने कहा, ’वो 8-10 दिन से ठीक नहीं थे। दिल्ली के एक अस्पताल में उन्होंने दम तोड़ दिया। वो अपनी सेहत का ध्यान नहीं रख रहे थे। अपनी मां के निधन के बाद से वो डिप्रेशन में थे। हम इंतजार कर रहे थे कि मुकुल सन ऑफ सरदार 2 के फोटोशूट में शामिल होंगे लेकिन उन्होंने हमारे फोन कॉल का जवाब देना बंद कर दिया था।’

ये भी पढ़ें: Shocking! 54 साल की उम्र में मुकुल देव का निधन, मनोज बाजपेयी बोले- फिर मिलेंगे

हंसल मेहता ने जताया शोक
डायरेक्टर हंसल मेहता ने एक पोस्ट में कहा, ’यह ठीक नहीं किया मुकुल मेरे दोस्त… कितनी और कहानियां, कितनी और खुशियां। मेरे प्यारे दोस्त, मिलते हैं उस पार।’

Mukul Dev Net Worth and Family

मनोज बाजपेयी का पोस्ट
मुकुल ने 1996 में फिल्म ’दस्तक ’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। वो सुष्मिता सेन के अपोजिट थे। फिल्म में मनोज बाजपेयी ने भी अहम भूमिका निभाई थी। मुकुल के निधन पर मनोज बाजपेयी ने पोस्ट किया, ’अपनी भावनाओं को शब्दों में बयां कर पाना मुश्किल है। मुकुल एक भाई की तरह था, गर्मजोशी और पैशन से भरा हुआ आर्टिस्ट, बहुत जल्दी चले गए, बहुत कम उम्र में। उनके परिवार और उन्हें चाहने वाले सीई लोगों के लिए प्रार्थना। मिस यू मेरी जान… जब तक हम फिर से नहीं मिलते। ओम शांति।’

कब होगा अंतिम संस्कार
शनिवार शाम 5 बचे मुकुल का अंतिम संस्कार किया जाएगा। राहुल देव ने एक पोस्ट कर बताया कि ’हमारे भाई मुकुल देव बीती रात को दिल्ली में शांतिपूर्ण तरीके से चले गए। वो अपने पीछे बेटी सिया देव को छोड़ गए हैं। उन्हें याद करते हैं… भाई-बहन रश्मि कौशल, राहुल देव और भतीजा सिद्धांत देव। प्लीज 5 बजे अंतिम संस्कार में हमें ज्वॉइन करें।’

Mukul Dev Net Worth and Family

 

Leave a Reply