Site icon Bollywood Seven

Munawar Faruqui Buys Flat In Mumbai: मुनव्वर फारूकी ने मुंबई में खरीदा लग्जरी फ्लैट, कीमत है इतने करोड़

Munawar Faruqui Buys Flat In Mumbai

Munawar Faruqui Buys Flat In Mumbai: स्टैंड अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी ने ‘बिग बॉस 17’ जीता था जिसके बाद से वो पूरे देश में पॉपुलर हो गए। अवॉर्ड फंक्शन से लेकर हर बड़े इवेंट में उन्हें देखा जाता है। वो एक के बाद एक म्यूजिक वीडियोज कर रहे हैं। कुछ महीने पहले मुनव्वर ने शादी की और अब उन्होंने मुंबई में लग्जरी फ्लैट खरीदा है। इस फ्लैट की कीमत 6 करोड़ रुपये है। रिपोर्ट के मुताबिक, प्रॉपर्टी मुंबई के वडाला में न्यू कफ परेड में है। यह महंगे इलाकों में से है।

फ्लैट की खास बातें
स्क्वायर यार्ड्स ने खुलासा किया कि नया घर लोढ़ा ऑरा नाम के अंडर कंस्ट्रक्शन इमारत में है। यह इमारत 40 मंजिला है और इसमें 3 और 4 बीएचके अपार्टमेंट हैं। मुनव्वर का फ्लैट 1767.97 वर्ग फुट में होगा। इसमें 3 पार्किंग स्पेस भी है। अपार्टमेंट 16 सितंबर को खरीदा गया था। मैशेबल इंडिया के अनुसार, मुनव्वर ने 36.60 लाख रुपये स्टांप ड्यूटी और 30 हजार रुपये रजिस्ट्रेशन फीस के लिए दिए। इस अपार्टमेंट को उन्होंने सीधे डेवलपर से खरीदा।

गिरफ्तारी ने कर दिया पॉपुलर
2021 में मुनव्वर को धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। जब वो जेल से छूटकर आए तो वो और मशहूर हो गए। इसके बाद उन्होंने कंगना रनौत के रियलिटी शो ‘लॉकअप‘ में हिस्सा लिया और वो विनर बने। फिर उन्होंने ‘बिग बॉस 17‘ का खिताब भी जीता। सलमान खान के इस शो के बाद वो घर-घर में पहचाने जाने लगे।

पहली पत्नी से एक बेटा
मुनव्वर की निजी जिंदगी की बात करें तो इसी साल उन्होंने शादी की। जून 2024 में उनकी पत्नी महजबीन कोटवाला के साथ तस्वीर सामने आई। मुनव्वर ने यह दूसरी बार शादी की है। पहली पत्नी से उनका एक 6 साल का बटे है। मेहजबीन की पहली शादी से 10 साल की बेटी है।

Exit mobile version