Panchayat Season 4 Teaser Release: 2025 की बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज ’पंचायत ’ सीजन 4 का टीजर रिलीज कर दिया गया है। पहले के तीनों सीजन को दर्शकों का खूब प्यार मिला। आगे की कहानी में क्या होगा ये देखने के लिए फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अभी वेब सीरीज की रिलीज में थोड़ा वक्त है। उससे पहले अमेजन प्राइम वीडियो ने शनिवार को टीजर रिलीज कर दिया है।
Panchayat 4 Teaser Video
टीजर में सीजन की झलक देखने को मिलती है। इस बार भी उतना ही मजा आएगा। फुलेरा गांव में चुनाव होने वाला है। मुकाबला प्रधान जी और भूषण के बीच होगा। टीजर की शुरुआत वायसओवर से होती है जिसमें बताया जता है कि फुलेरा में अब तक का सबसे बड़ा पंचायत चुनाव होगा। प्रधान जी (रघुबीर यादव) और भूषण (दुर्गेश कुमार) मैदान में होंगे। टीजर में एक झलक सचिव जी (जीतेंद्र कुमार) और रिंकी (सान्विका) की भी दिखाई जाती है। दोनों की प्रेम कहानी आगे बढ़ती हुई मालूम होती है।
वीडियो में आगे चुनाव प्रचार और वोटिंग की प्रक्रिया की झलक देखने को मिलती है। भूषण मुस्कुराते हुए कहता है, ’मजा आएगा।’ वेब सीरीज का प्रीमियर 2 जुलाई को अमेजन प्राइम वीडियो पर किया जाएगा।
यूजर्स हुए एक्साइटेड
प्राइम वीडियो ने टीजर को यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इंस्टाग्राम पर एक यूजर ने कमेंट में लिखा, ’देश रिंकी और सचिव जी की शादी चाहता है।’ एक ने कहा, ’नए सीजन का इंतजार है।’ एक फैन ने लिखा, ’कुछ बवाल होने वाला है भैया।’ एक अन्य ने लिखा, ’ये 2 जुलाई क्यों नहीं आ रहा है।’
शो के बारे में
’पंचायत’ एक कॉमेडी ड्रामा है। इसे चंदन कुमार ने लिखा है। डायरेक्टर अक्षत विजयवर्गीय और दीपक कुमार मिश्रा हैं। शो में जीतेंद्र कुमार, रघुबीर यादव, नीना गुप्ता, चंदन रॉय, विश्वपति सरकार, सुनीता राजवर, पंकज झा, अशोक पाठक, सान्विका और आसिफ खान ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं।