Site icon Bollywood Seven

Mannara Chopra: ‘मन्नारा असली चोपड़ा नहीं’, प्रियंका चोपड़ा का पुराना वीडियो वायरल

BeFunky collage 5 1

मन्नारा चोपड़ा (Mannara Chopra) ‘बिग बॉस 17‘ से मशहूर हो गई हैं। इन दिनों वो अलग-अलग प्रोजेक्ट में बिजी हैं। शो से पहले उन्होंने साउथ और हिंदी की कुछ फिल्मों में काम किया। मन्नारा रिश्ते में प्रियंका चोपड़ा की कजिन लगती हैं। उनकी मां प्रियंका के पिता की बहन हैं। शो में हिस्सा लेने के दौरान मन्नारा हमेशा प्रियंका और परिणीति पर बोलने से बचती थीं। यहां तक कि किसी दूसरे कंटेस्टेंट ने जब उनकी कजिन का जिक्र किया तो वो नाराज होती दिखीं। अब प्रियंका का एक पुराना वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वो मन्नारा को असली ‘चोपड़ा‘ नहीं मानतीं।

प्रियंका का पुराना वीडियो वायरल
प्रियंका जब भारत आई थीं होली पार्टी में वो मन्नारा के साथ डांस करती दिखीं। बिग बॉस में रहते हैं उन्होंने सोशल मीडिया पर मन्नारा का काफी सपोर्ट किया था। वायरल वीडियो में प्रियंका ने मन्नारा को मीडिया के सामने इंट्रोड्यूस किया। वो कहती हैं कि उनके परिवार की नई सदस्य इंडस्ट्री को ज्वॉइन कर रही हैं। पहले वो नाम के साथ चोपड़ा लगाती हैं लेकिन फिर वो जोड़ती हैं कि मन्नारा असल में ‘चोपड़ा‘ नहीं हैं।

यूजर्स ने जताई हैरानी
मन्नारा का असली नाम बार्बी हांडा है। कमेंट सेक्शन में एक यूजर ने लिखा, ‘कोई हेट नहीं लेकिन वो दावा करती रही हैं कि चोपड़ा है।‘ एक यूजर लिखते हैं, ‘मामू की बेटी चोपड़ा कैसे हुई? ‘ एक ने कहा, ‘वो सफाई दे रही हैं कि वो उनके परिवार का हिस्सा नहीं है।‘ एक अन्य ने लिखा, ‘बार्बी? सच में उसका रियल नाम है।‘ एक ने कहा, ‘प्रियंका ने सच कहा। उसने अपना नाम चोपड़ा कर लिया जिससे पॉपुलैरिटी मिले।‘

क्या कजिन से रिश्ते ठीक नहीं?
इससे पहले सिद्धार्थ कनन के साथ इंटरव्यू में मन्नारा ने बताया कि क्यों वो ‘बिग बॉस‘ के घर में प्रियंका और परिणीति का नाम लेती थीं। उन्होंने कहा, ‘अगर मैं अपने परिवार का नाम लेती तो वे मुझे नेपो किड कहते। वे कहते हैं कि मेरी कोई पर्सनैलिटी नहीं है। अब जब मैंने उनका नाम ले लिया है तो उन्होंने एक और कहानी बना दी कि मेरी बहनों के साथ रिश्ते अच्छे नहीं है। मेरे रिश्ते बहुत सुलझे हुए हैं। मैं बहुत प्यारी बच्ची हूं और यही मैंने अपनी मां से सीखा है।‘

खुद की पहचान बनाना लक्ष्य
उन्होंने आगे कहा, ‘मैं उनका नाम नहीं लेना चाहती थी जिससे लोग मेरे बारे में जानें। मैं अपनी लड़ाई खुद लड़ रही हूं। जब मैं मीटिंग और लुक टेस्ट के लिए जाती हूं तो वहां पर मैं खुद खड़ी होती हूं। बिग बॉस के बाद अगर इंडस्ट्री के लोगों ने मुझसे बोलना शुरू किया तो इसलिए क्योंकि उन्हें मेरे साथ कम्फर्ट मिला।‘

प्रियंका से हुईं इंस्पायर
जब प्रियंका मिस इंडिया बनी थीं तो मन्नारा काफी छोटी थीं। उन्होंने बताया कि प्रियंका ने उनके सभी कजिन्स पर असर डाला। एक्ट्रेस ने हमेशा खुद को स्ट्रॉन्ग और स्वतंत्र महिला के रूप में खुद को प्रोजेक्ट किया। वो उन्हें देखते हुए ही बड़ी हुई हैं। प्रियंका ने उनकी मां को सलाह दी कि पहले उनकी पढ़ाई खत्म करने दें उसके बाद एक्टिंग की ओर रुख करें।

वीडियो शेयर करने पर हुईं ट्रोल
मन्नारा ने सोमवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह अपनी बालकनी में डांस करती दिखीं। वो बारिश का आनंद लेती हुई देखी गईं लेकिन सोशल मीडिया पर कई यूजर्स को यह बिल्कुल पसंद नहीं आया। उन्होंने इसे असंवेदनशील बताया। दरअसल मुंबई में भयानक धूल भरी आंधी चली और उसके बाद बारिश हुई। थोड़े समय में आंधी और बारिश ने शहर में तबाही मचा दी। जगह-जगह कई पेड़ उखड़ गए। घाटकोपर में एक पेट्रोल पंप के पास बड़ा बिलबोर्ड गिर गया जिससे 4 लोगों की मौत हो गई। इसी बीच मन्नारा ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि वो बारिश को एंजॉय कर रही हैं।

Exit mobile version