Site icon Bollywood Seven

Rhea Chakraborty Post: सुशांत के निधन के बाद नया चैप्टर शुरू कर रहीं रिया चक्रवर्ती, पोस्ट कर बताया

Rhea Chakraborty Post

रिया चक्रवर्ती के लेटेस्ट पोस्ट ने खलबली मचा दी है। सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से रिया को अक्सर ट्रोल किया जाता है। उनका पब्लिक अपीयरेंस हो या सोशल मीडिया पोस्ट, कई यूजर्स सुशांत को लेकर कमेंट करते हैं। एक्टर के निधन के बाद वह लगातार निशाने पर बनी रहीं। सोमवार को उन्होंने एक पोस्ट किया और बताया कि वो नया चैप्टर शुरू करने जा रही हैं।

पोस्ट में क्या लिखा ऐसा
रिया ने अपनी 4 तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने रेड और व्हाइट कलर का बैकलेस ड्रेस पहना है। वो बहते हुए पानी के किनारे हैं और अलग-अलग अंदाज में पोज दे रही हैं। बालों को रिया ने खुला रखा है। इसके साथ कैप्शन में लिखा, ‘#chapter2’। आगे उन्होंने फूल और इंद्रधनुष का इमोजी बनाया।
पोस्ट पर फातिमा सना शेख लिखती हैं, ‘प्रिटी गर्ल।‘ एक फैन ने कहा, ‘आप बहुत क्यूट हैं।‘ एक यूजर लिखते हैं, ‘क्यूट ओर हॉट।‘ वहीं एक यूजर ने ट्रोल करते हुए कहा, ‘अब बकरा कौन है।‘ एक अन्य ने कमेंट में कहा, ‘विषकन्या।‘

किसे डेट कर रहीं रिया
रिया ने लंबे समय तक सुशांत सिंह राजपूत को डेट किया। हाल ही में ऐसी रिपोर्ट आई कि वह जिरोधा के फाउंडर निखिल कामत को डेट कर रही हैं। दोनों को कुछ समय पहले एक पार्टी में देखा गया जिसके बाद ये अफवाहें उड़ीं। रिया और निखिल एक ही गाड़ी से पार्टी में पहुंचे थे।
रिपोर्ट है कि 2021 से उन्होंने एक दूसरे को डेट करना शुरू किया लेकिन अपने रिलेशनशिप को प्राइवेट रखा। साथ में वे कई जगह ट्रैवेलिंग के लिए गए। उन्हें साथ में ऋषिकेश में स्पॉट किया गया। इसके अलावा कतर में फीफा वर्ल्ड कप के दौरान भी उन्हें देखा गया।

करीबी ने किया था खुलासा
निखिल की नेटवर्थ करीब 9 हजार करोड़ रुपये है। 2019 में उन्होंने आमंदा पुरावंकारा के साथ शादी की लेकिन जल्द ही उनके बीच अनबन होने लगी और फिर 2021 में तलाक का फैसला लिया।
निखिल के करीबी सूत्र ने न्यूज 18 के साथ बातचीत में कहा था, ‘हां, यह सही है कि मानुषी और निखिल ने कुछ समय तक एक दूसरे को डेट किया लेकिन कुछ महीनों बाद ही वे अलग हो गए। उनके अलग होने की वजहों का पता नहीं है लेकिन वे आपसी सहमति से अलग हुए हैं।‘

सूत्र ने यह भी बताया था कि निखिल और मानुषी के अलग होने की वजह रिया बिल्कुल नहीं हैं। सूत्र ने कहा, ‘उनके ब्रेकअप की वजह रिया नहीं हैं। ना ही मानुषी अब निखिल की जिंदगी में दखल देती हैं।‘

एक महीने जेल में रहीं रिया
सुशांत के निधन के बाद रिया चक्रवर्ती को करीब एक महीने तक जेल में रहना पड़ा था। रिया ने बताया था कि उन्हें वहां किस तरह का संघर्ष करना पड़ा। उन्होंने चेतन भगत के साथ बातचीत में कहा, ‘जब मैंने देखा कि कई कैदियों को परिवार का सपोर्ट नहीं मिलता या उनके पास रुपये नहीं हैं तो मैं खुद को भाग्यशाली समझती थी। उनके पास जमानत के लिए 5 हजार या 10 हजार रुपये नहीं थे तो कम से सम मेरे पास मेरा परिवार और दोस्त हैं। मैंने खुद से कहा, तुम्हें न्याय मिलेगा। तुम्हें जमानत मिल जायेगी। तुमने कुछ भी गलत नहीं किया है। जब मैं यहां हूं तो मुझे इन महिलाओं से बहुत कुछ सीखना है। जो चीज मेरे नियंत्रण में नहीं है, उस पर गुस्सा होकर मैं अपना समय क्यों बर्बाद क्यों कर रही हूं?‘

रिया पर लगा था आरोप
सुशांत की मौत के बाद उनके परिवार के लोगों ने रिया पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। ड्रग केस में एक्ट्रेस को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने गिरफ्तार किया था। 28 दिन बाइकुला जेल में रहने के बाद उन्हें जमानत दी गई।

Exit mobile version