Site icon Bollywood Seven

Sonakshi Zaheer Wedding: क्या निकाह के बाद इस्लाम कबूल करेंगी सोनाक्षी सिन्हा? जहीर इकबाल के पिता ने कही ये बात

sonakshi Zaheer wedding

Sonakshi Zaheer Wedding: सोनाक्षी सिन्हा अपने लॉन्गटाइम ब्वॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ निकाह करने जा रही हैं। उनकी मेहंदी सेरेमनी की कई तस्वीरें सामने आईं जिसमें वो परिवार के सदस्यों के साथ थीं। शत्रुघ्न सिन्हा ने बेटी की जिंदगी की इस नई पारी को लेकर खुशी जाहिर की। 23 जून को सोनाक्षी और जहीर एक दूजे के हो जाएंगे। इस बीच यह चर्चाएं चल पड़ीं कि क्या एक्ट्रेस शादी के बाद इस्लाम ग्रहण कर लेंगी। इस पर अब जहीर के पिता इकबाल रतनसी ने जवाब दिया है।

किस तरह से करेंगे शादी?
सोनाक्षी और जहीर अलग-अलग धर्म के हैं। ऐसे में यह चर्चाएं शुरू हो गईं। जहीर के पिता ने फ्री प्रेस जर्नल से बात करते हुए शादी पर कहा, ‘ना तो यह हिंदू तरीके से होगा और ना ही मुस्लिम रीति-रिवाजों के साथ। यह सिविल मैरिज होगी।‘

कोर्ट मैरिज करेंगी सोनाक्षी
जहीर के पिता ने उन रिपोर्ट को भी खारिज कर दिया कि सोनाक्षी शादी के बाद इस्लाम कबूल करेंगी। उन्होंने कहा, ‘निश्चित रूप से वो धर्म परिवर्तन नहीं कर रही हैं। यह निश्चित है। उनके दिल मिल गए हैं और इसमें धर्म का कोई रोल नही है।‘ उन्होंने आगे कहा, मैं‘ मानवता में विश्वास करता हूं। गॉड को हिंदू भगवान कहते हैं और मुस्लिम अल्लाह कहते हैं लेकिन आखिरकार हम सभी इंसान हैं। मेरा आशीर्वाद जहीर और सोनाक्षी के साथ है।‘

कबूल की विवाद की बात
शत्रुघ्न सिन्हा ने जहीर इकबाल से सोनाक्षी सिन्हा की शादी को लेकर कहा कि उनके परिवार में थोड़ा टेंशन था। उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि अब यह टेंशन खत्म हो गया है। शत्रुघ्न सिन्हा ने खुलासा किया कि 23 जून को सोनाक्षी की शादी की तारीख नहीं है बल्कि यह उनके रिसेप्शन की तारीख है।

बेटी की शादी पर बोले शत्रुघ्न सिन्हा
शत्रुघ्न सिन्हा ने टाइम्स नाऊ के साथ बातचीत में कहा, ‘शादियां सब के घर में होती हैं। प्री-वेटिंग में मतभेद कॉमन है। अब हम ठीक हैं। जो भी तनाव था सब सुलझा लिए गए हैं।’ उन्होंने आगे कहा, ‘कोई विवाद नहीं है। ये सब होता ही है हर शादी में। वो शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी है इसका मतलब यह नहीं है कि सोनाक्षी जो जिंदगी में चाहती है वो ना हो। हम लोग बहुत मजा करेंगे 23 जून को।‘

अनबन की थीं खबरें
ऐसी अफवाहें थीं कि सोनाक्षी और शत्रुघ्न के बीच विवाद है। ये चर्चा तब चली जब शत्रुघ्न ने कहा कि उन्हें शादी को लेकर कोई जानकारी नहीं है। बाद में एक इंटरव्यू में उन्होंने इस तरह की खबरों को उनके परिवार के खिलाफ झूठ बताया। उन्होंने कहा कि सोनाक्षी को अपना पार्टनर चुनने का अधिकार है। परिवार उनके फैसले का सपोर्ट करता है।

पहुंचेंगे ये सितारे
सोनाक्षी और जहीर के वेडिंग रिसेप्शन में सलमान खान, हनी सिंह, संजय लीला भंसाली, डेजी शाह, हुमा कुरैशी और पूनम ढिल्लों सहित अन्य सेलिब्रिटीज शामिल होंगे।

मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें वायरल
शनिवार को सोनाक्षी की मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें सामने आईं। उन्होंने लाल रंग का आउटफिट पहना। वहीं जहीर ने लाल और सफेद रंग का प्रिंटेड कुर्ता कैरी किया। सामने आई तस्वीरों में दोनों अपने दोस्तों के साथ पोज देते दिखे। मेहंदी के वेन्यू को फूलों से खूबसूरत तरीके से सजाया गया था।

वायरल हुआ था इनविटेशन कार्ड
सोनाक्षी और जहीर का इनविटेशन कार्ड वायरल हुआ था जिसमें उनका वायस ओवर था। कार्ड में दोनों ने अपनी शादी को कन्फर्म किया था। सोनाक्षी और जहीर कहते हुए सुनाई दिए कि वो इस खास पल के लिए, आधिकारिक रूप से पति और पत्नी बनने के लिए तैयार हैं। इनविटेशन कार्ड में कपल की फोटो थी।

इस वेब सीरीज में आईं नजर
वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनाक्षी हाल ही में संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज ’हीरामंडी’ में नजर आई हैं। नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई इस वेब सीरीज में सोनाक्षी ने डबल रोल किया। ’हीरामंडी ’ के अन्य कलाकारों में मनीषा कोईराला, ऋचा चड्ढा, संजीदा शेख, अदिति राव हैदरी, फरदीन खान, शेखर सुमन और शर्मिन सहगल हैं।

Exit mobile version