Site icon Bollywood Seven

Srikanth Box Office Collection Day 3: ’12वीं फेल’ से आगे निकली ‘श्रीकांत’, कलेक्शन हुआ इतने करोड़

Srikanth box office collection day 3

Srikanth Box Office Collection Day 3: राजकुमार राव स्टारर फिल्म ‘श्रीकांत‘ बीते शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। हाल के दिनों में कई ऐसी फिल्मों को सिनेमाघरों में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला जिनका बजट कम था लेकिन कहानी और परफॉर्मेंस जोरदार था। ये फिल्में दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच लाने में कामयाब रहीं। इनमें ‘12वीं फेल‘, ‘लापता लेडीज‘ और ‘मडगांव एक्सप्रेस‘ है। ‘श्रीकांत‘ जब रिलीज हुई तब इससे भी ऐसी ही उम्मीद की जाने लगी।। चलिए बताते हैं कि फिल्म ने 3 दिन में कितने करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।

कितना रहा फिल्म का कलेक्शन
फिल्म ने ओपनिंग डे पर ठीक-ठाक कलेक्शन किया लेकिन फिर शनिवार को इसमें गिरावट हुई। रविवार को छुट्टी की वजह से फिल्म के कलेक्शन में बढ़ोतरी हुई और कलेक्शन डबल डिजिट पहुंच गया। ‘श्रीकांत‘ ने शुक्रवार को 2.25 करोड़ और शनिवार को 4.2 करोड़ जुटाए। तीसरे दिन फिल्म का कलेक्शन 5.28 करोड़ रहा। इस तरह 3 दिन में फिल्म का बिजनेस 11.95 करोड़ हो गया है।

‘12वीं फेल‘ से निकली आगे
‘श्रीकांत‘ कम बजट वाली फिल्मों में से एक है। निर्माता उम्मीद कर रहे हैं कि इसके विषय को देखते हुए धीरे-धीरे दर्शकों की संख्या बढ़ेगी और ‘12वीं फेल‘ की तरह यह भी हिट होगी। ‘12वीं फेल‘ से तुलना करे तो ‘श्रीकांत‘ ने उससे बेहतर प्रदर्शन किया है। विक्रांत मेस्सी की फिल्म ने 3 दिन में 6.83 करोड़ की कमाई की थी जबकि श्रीकांत ने इसी समय में 11.95 करोड़ रुपये का बिजनेस किया।

कहां-कितनी ऑक्यूपेंसी
रविवार को कुल ऑक्यूपेंसी 25.59 प्रतिशत थी। जबकि शाम के शो में सबसे ज्यादा 36.42 प्रतिशत दर्शक आए। दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में श्रीकांत सबसे ज्यादा 809 स्क्रीन पर रिलीज हुई और इस क्षेत्र में ऑक्यूपेंसी 22.25 प्रतिशत थी। मुंबई में 501 स्क्रीन मिली और 30 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी थी। फिल्म को हैदराबाद में भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला और ऑक्यूपेंसी 27.50 प्रतिशत थी। ‘श्रीकांत‘ का निर्देशन तुषार हीरानंदानी ने किया। अन्य कलाकारों में ज्योतिका, अलाया एफ, शरद केलकर और जमीन खान हैं।

क्या है कहानी
फिल्म में राजकुमार ने उद्योगपति श्रीकांत बोल्ला का रोल निभाया है। श्रीकांत मशूहर बिजनेसमैन हैं जो नेत्रहीन हैं। उन्होंने अपने सपनों को पूरा करने के लिए बाधाओं को पार किया। फिल्म में उनके पूरे सफर को दिखाया गया है। उनका जन्म आंध्र प्रदेश के एक छोटे से गांव में बेहद गरीब परिवार में हुआ था। ‘श्रीकांत‘ में दिखाया गया है कि कैसे उन्होंने नेत्रहीन होने के बावजूद विदेश में पढ़ाई की और अपने हुनर के दम पर 500 करोड़ रुपये की कंपनी खड़ी की। साथ-साथ उनकी प्रेम कहानी की झलक भी देखने को मिलती है।

‘कभी नहीं निभाया ऐसा किरदार’
राजकुमार के लिए इसमें काम करना काफी चुनौतियों भरा रहा। समाचार एजेंसी पीटीआई के साथ बातचीत में उन्होंने कहा, ‘मुझे चुनौतियों से प्यार है। जो चीज मुझे डराती है वो उससे ज्यादा मुझे उत्साहित करती है। श्रीकांत ने मेरे साथ यही किया। मैंने पहले कभी इस तरह का किरदार नहीं निभाया।‘

पाइपलाइन में कई फिल्में
राजकुमार राव की आने वाली फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज माही‘ है। फिल्म में वह जाह्नवी कपूर के साथ हैं। यह फिल्म 31 मई 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा राजकुमार के पास ‘स्त्री 2‘ है, जो 30 अगस्त 2024 को दस्तक देगी। फिल्म के अन्य कलाकारों में श्रद्धा कपूर, पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना हैं। साथ ही फिल्म ‘विकी विद्या का वो वाला वीडियो‘ में राजकुमार और तृप्ति डिमरी साथ में दिखेंगे। राज शांडिल्य फिल्म के निर्देशक हैं जिन्होंने ‘ड्रीम गर्ल‘ बनाई थी। इसे एकता कपूर और भूषण कुमार प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म 11 अक्टूबर 2024 को थियेटर में आएगी।

Exit mobile version