Site icon Bollywood Seven

Ramayana: ‘वो अट्रैक्टिव नहीं लगतीं’, रामायण में सीता बनीं साई पल्लवी पर बोले ‘लक्ष्मण’

Ramayana

Ramayana: नितेश तिवारी की आने वाली फिल्म ‘रामायण‘ है। इसमें रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश हैं। जब से फिल्म के बनने की खबरें सामने आई हैं इसे लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। सेट से कई तस्वीरें भी लीक हो चुकी हैं। ‘रामायण‘ कहते ही रामानंद सागर के सीरियल की याद आती है। किसी भी मेकर के लिए दोबारा वही करिश्मा दिखा पाना काफी मुश्किल है। सीरियल में लक्ष्मण का किरदार कर चुके सुनील लहरी ने भी संदेह जताया कि शायद ही इसे लोग पसंद करें।

रणबीर पर बोले सुनील
सुनील ने साफ कहा कि दर्शकों के लिए राम के रूप में रणबीर को स्वीकार करना आसान नहीं होगा। हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बातचीत में सुनील कहते हैं, ‘पोस्टर में मुझे उनका लुक पसंद आया है। यह बहुत अच्छा है। वो बहुत स्मार्ट हैं इसलिए वो इस भूमिका में परफेक्ट लगेंगे लेकिन मैं नहीं जानता कि लोग उन्हें राम के किरदार में कितना स्वीकार कर पाएंगे।‘

‘दर्शकों के लिए स्वीकार करना आसान नहीं‘
आगे सुनील कहते हैं, ‘मुझे लगता है कि आपको किसी ऐसे व्यक्ति को लेना चाहिए जिसकी इमेज का बोझ ना हो। यह ज्यादा अच्छा होता। इसमें कोई शक नहीं कि रणबीर के पास अपने परिवार और काम से एक बड़ी लेगेसी है। मुझे यकीन है कि वो न्याय करेंगे लेकिन फिर से कहता हूं कि लोगों की धारणा आप बदल नहीं सकते। उन्हें अपने पहले की परफॉर्मेंस को खत्म करना होगा और उसके बाद सामने आना होगा। हाल ही में एनिमल जैसी फिल्म करने के बाद लोगों के लिए उन्हें भगवान राम की भूमिका में देखना बहुत मुश्किल होगा।‘

साई पल्लवी नहीं लगतीं अट्रैक्टिव
रणबीर के साथ साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी हैं। वो सीता के रोल में नजर आएंगी। यह उनका बॉलीवुड डेब्यू भी होगा। लीक हुई तस्वीरों में उनका लुक सामने आया था। सुनील ने साई पल्लवी के बारे में कहा, ‘मुझे नहीं पता कि वो एक एक्ट्रेस के रूप में कैसी हैं। मैंने कभी उनका कोई काम नहीं देखा है लेकिन लुक को लेकर बात करूं तो मैं बहुत सहमत नहीं हूं। मेरे मन में सीता का चेहरा बहुत सुंदर और परफेक्ट है। मुझे नहीं लगता है कि साई का चेहरा परफेक्ट है।‘

सुनील कहते हैं, ‘भारतीय सोच में सभी देवियां इस दुनिया से बाहर की हैं। उन्हें असाधारण होना चाहिए। मुझे नहीं पता कि इस एक्ट्रेस को इतना अट्रैक्टिव कैसे बनाएंगे कि रावण उस पर मोहित हो जाए।‘

अरुण गोविल के रोल से खुश नहीं
सीरियल ‘रामायण‘ में अरुण गोविल राम बने थे। अब वो नितेश तिवारी की फिल्म में दशरथ के किरदार में हैं। सुनील इससे खुश नहीं हैं। उन्होंने कहा, ‘वो अपनी पर्सनैलिटी को खत्म कर रहे हैं। अगर मुझे ऐसा कुछ ऑफर किया जाता तो मैं नहीं करता। मैं वाकई अरुण का सम्मान करता हूं। वो मेरे बड़े भाई की तरह हैं। उस रोल के लिए मैं हां नहीं कहता।‘

‘मूल कहानी से छेड़छाड़ मत करो‘
‘आदिपुरुष‘ को लेकर मेकर्स को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। इसके बाद ‘रामायण‘ को लेकर भी एक संशय सा बना हुआ है। सुनील ने इस पर कहा, ‘प्वॉइंट ये है कि आप इससे कितना सहमत कर पाते हैं। हमारी रामायण के 37 साल को मिटाने के लिए बहुत अच्छे कंटेंट के साथ आना होगा।‘ ‘आदिपुरुष‘ को लेकर उन्होंने कहा, ‘आदिपुरुष में कंटेंट और इमोशंस बहुत खराब थे। यह बहुत सरल कहानी है। आप जिस तरह से इमोशंस को दिखाते हैं वो दर्शकों के दिलों को छूना चाहिए। रामायण बनाओ, बिल्कुल बनाओ लेकिन प्लीज उसकी आत्मा को मत मारो। अगर आप कुछ अलग करना चाहते हैं तो मूल कहानी के साथ मत करो। टेक्नोलॉजी के साथ करो।‘

इससे पहले दीपिका चिखलिया ने नितेश तिवारी की रामायण की आलोचना की थी। उन्होंने कहा था कि लोगों को रामायण की कहानी अब नहीं बनानी चाहिए।

Exit mobile version