Site icon Bollywood Seven

Tabu Love Story: तब्बू के साथ रिलेशनशिप में था ये एक्टर, वन नाइट स्टैंड ने खत्म कर दिया रिश्ता

tabu love story

Tabu Love Story: तब्बू बॉलीवुड की वर्सिटाइल एक्टर्स में से हैं। अपनी परफॉर्मेंस से उन्होंने हर बार लोगों का दिल जीत लिया। 1987 में बोनी कपूर कपूर ने उन्हें दो फिल्मों ‘रूप की रानी चोरों का राजा‘ और ‘प्रेम‘ के लिए साइन किया था। फिल्म ‘प्रेम‘ में वो एक्टर संजय कपूर के अपोजिट थीं जो बोनी कपूर के छोटे भाई हैं। तब्बू की पर्सनल लाइफ के बारे में फैंस हमेशा जानना चाहते हैं। उनका नाम एक्टर संजय कपूर के साथ जुड़ चुका है। हालांकि यह प्यार किसी अंजाम तक नहीं पहुंचा।

पहली फिल्म के दौरान शुरू हुआ था अफेयर
53 वर्षीय तब्बू सिंगल हैं। फिल्म ‘प्रेम‘ की शूटिंग के दौरान ही संजय कपूर और तब्बू एक दूसरे से प्यार करने लगे। कुछ ही समय बाद उनके ब्रेकअप की खबरें अखबारों में छपने लगीं। संजय कपूर ने एक इंटरव्यू में माना था कि तब्बू को डेट किया लेकिन फिर वो अलग हो गए।

तब्बू ने किया था खुलासा
टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए संजय कपूर ने कहा था, ‘शुरुआती दिनों में मैंने तब्बू को डेट किया था लेकिन अब हम बात नहीं करते।‘ रिपोर्ट के मुताबिक, तब्बू से रिलेशन के दौरान संजय ने उन्हें धोखा दिया था और उनकी नजदीकियां महीप के साथ बढ़ने लगी थीं। एक पुराने इंटरव्यू में तब्बू ने इसका जिक्र किया था। उन्होंने कहा था, ‘जब हम रिलेशनशिप में तब वो महीप के साथ था।‘

संजय कपूर संग लव स्टोरी
महीप कपूर खुलासा कर चुकी हैं कि संजय कपूर के साथ वो वन नाइट स्टैंड पर गई थीं और वहीं से उनका अफेयर शुरू हुआ था। रौनक रजानी के यूट्यूब शो पर बात करते हुए उन्होंने संजय के साथ लव स्टोरी पर कहा था, ‘हमारी लव स्टोरी काफी सिंपल थी। मैं उसके साथ वन नाइट स्टैंड पर गई। मैं नहीं जानती थी कि उसके साथ शादी करूंगी। मैं उसकी पार्टी में घुस गई थी जहां मैं उससे मिली वो पूरी तरह नशे में थे।

इन सेलेब्स के साथ रिलेशन में थीं तब्बू
संजय कपूर से ब्रेकअप के बाद तब्बू का दिल टूट गया था। इसके बाद वो प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के प्यार में पड़ गईं। हालांकि साजिद ने तब्बू को कमिटमेंट नहीं दिया। बाद में तब्बू का नाम साउथ इंडियन सुपरस्टार अक्किनेनी नागार्जुन के साथ भी जुड़ा। नागार्जुन पहले से शादीशुदा थे। 10 साल रिलेशनशिप के बाद तब्बू को लगा कि वो अपनी पत्नी को नहीं छोड़ेंगे तब एक्ट्रेस ने ब्रेकअप कर लिया।

Exit mobile version