Aditya Raj Kapoor: कपूर खानदान ने दिए कई सुपरस्टार्स लेकिन अकेले ग्रेजुएट हैं आदित्य राज कपूर, जानें परिवार में कौन कितना पढ़ा लिखा

Aditya Raj Kapoor: कपूर खानदान का बॉलीवुड में शानदार इतिहास रहा है। पृथ्वीराज कपूर, राज कपूर के बाद लगातार एक के बाद एक एक्टर्स दिए जो सिनेमा में योगदान देती रही है। हालांकि पढ़ाई से इस परिवार का रिश्ता थोड़ा दूरी वाला है। कपूर खानदान सालों से फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रहा है। परिवार ने दर्जन भर से ज्यादा सुपरस्टार दिए लेकिन ग्रेजुएट केवल एक आदित्य राज कपूर हैं।

2023 में किया ग्रेजुएशन
आदित्य राज कपूर के बारे में लोगों को कम जानकारी हैं। उन्होंने कुछ फिल्मों में काम किया लेकिन जल्द ही एक्टिंग छोड़ दी। आदित्य दिवंगत एक्टर शम्मी कपूर के बेटे हैं। 67 साल की उम्र में उन्होंने अपनी डिग्री ली। 2023 में उन्होंने इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी से फिलॉसफी में ग्रेजुएशन किया।
आदित्य को बाइक चलाने का बहुत शौक है। वो अक्सर बाइक से ही ट्रैवलिंग करते हैं।

Aditya Raj Kapoor

राज कपूर को किया था असिस्ट
आदित्य की जर्नी भी सिनेमा से शुरू हुई। उन्होंने ‘बॉबी‘ और ‘सत्यम शिवम सुंदरम‘ जैसी फिल्मों में राज कपूर को असिस्ट किया। शुरुआती अनुभव लेने के बाद उन्होंने इंडस्ट्री से खुद को अलग महसूस किया। कुछ समय उन्होंने बिजनेस किया फिर 2010 में आदित्य एक्टिंग में लौटे। उन्होंने फिल्म ‘चेज‘ में काम किया। 2014 में उन्होंने ‘एवरेस्ट‘ में सपोर्टिंग रोल के साथ टीवी पर डेब्यू किया।

‘पिता खुश होते‘
कोरोना से ठीक पहले उन्होंने पढ़ाई के लिए एक्टिंग छोड़ दी और ग्रेजुएशन पूरा करने का फैसला किया। ईटाइम्स से बात करते हुए आदित्य ने एक पुराने इंटरव्यू में कहा था, ‘मेरे पिता होते तो बहुत खुश होते। उन्होंने कॉलेज सेकेंड ईयर तक किया। अगर उनके पिता ने उन्हें पृथ्वी थियेटर में काम करने के लिए नहीं बुलाया होता तो वो पढ़ाई जारी रखते। उन्हें शिक्षा का महत्व पता था।‘

Aditya Raj Kapoor

खानदान से बनाई दूरी
एक टीचर के रूप में आदित्य फिलॉसफी और एथिक्स पढ़ाते हैं। उन्हें अपने करियर पर गर्व है। इंटरव्यू में आदित्य ने बताया कि उन्होंने हमेशा राज कपूर और रणधीर कपूर से दूरी बनाए रखी और परिवार के सिनेमा की विरासत को आगे नहीं बढ़ाया। उन्होंने अपनी मां गीता बाली की फिल्म ‘जब से तुम्हें देखा है‘ में चाइल्ड एक्टर के रूप में काम किया। वो कभी भी एक्टिंग में करियर नहीं बनाना चाहते थे। उन्होंने कहा, ‘मैं हमेशा राज अंकल और रणधीर से मिलने से बचता था क्योंकि मुझे लगता था कि मैं परिवार से दूर भाग रहा हूं। राज अंकल ने सिनमा में इतना कुछ हासिल किया था तो मैं क्या नया कर सकता था?‘

कपूर खानदान में कौन कितना पढ़ा लिखा
कपूर खानदान के एक्टर्स की शिक्षा की बात करें तो राज कपूर ने फिल्मों में जब प्रवेश किया तब वो टीनएजर थे। उन्होंने स्कूल की पढ़ाई छोड़ दी थी। राज कपूर ने अपने सभी भाइयों को फिल्मों में आने के लिए प्रेरित किया। शम्मी कपूर और शशि कपूर के साथ उनके बच्चों ऋषि कपूर, रणधीर कपूर और राज कपूर ने भी नाम कमाया। सभी ने स्कूलिंग छोड़कर राज कपूर को असिस्ट किया था। यही वजह है कि किसी कपूर ने पढ़ाई खत्म नहीं की। बाद की जनरेशन में रणबीर कपूर कॉलेज तो गए लेकिन अपने सपनों को पूरा करने के लिए उन्होंने पढ़ाई खत्म नहीं की। वहीं करीना कपूर और करिश्मा कपूर भी कॉलेज ड्रॉपआउट हैं।

Leave a Reply