Site icon Bollywood Seven

13 साल की उम्र में इस एक्ट्रेस ने किया था डेब्यू, कबूला इस्लाम धर्म, एक गलती से बर्बाद हुआ करियर

BeFunky collage 2025 04 24T152127.720

ग्लैमर इंडस्ट्री की चकाचौंध हर किसी को लुभाती है। अफेयर, लिंक अप और विवादों से भरी यह दुनिया है। कई एक्टर्स रहे हैं जिनका डेब्यू तो शानदार रहा लेकिन वो अपना करियर रफ्तार से आगे नहीं बढ़ा पाए और धीरे-धीरे इंडस्ट्री से गायब हो गए। ऐसी ही एक्ट्रेस के बारे में बताते हैं जिन्होंने 13 साल की उम्र में डेब्यू किया था। जल्द ही उन्होंने अपनी पहचान बना ली लेकिन फिर वो गायब हो गईं। इस एक्ट्रेस का नाम आयशा टाकिया (Ayesha Takia) है। करियर के टॉप पर रहते हुए उन्होंने बॉलीवुड को छोड़ दिया।

एड फिल्म ने दिलाई लोकप्रियता
आयशा ने अपने करियर की शुरुआत महज 13 साल की उम्र से की थी। वो टीवी एड Complan में शाहिद कपूर के साथ नजर आईं। इसके बाद वो फाल्गुनी पाठक के म्यूजिक वीडियो ‘मेरी चुनर उड़ उड़ जाए‘ में नजर आईं। यह गाना उन दिनों सुपरहिट हुआ। आयशा की पॉपुलैरिटी को देखते हुए जल्द ही उन्हें फिल्म का ऑफर मिल गया। उनकी पहली फिल्म 2004 में अब्बास मस्तान की ‘टार्जन: द वंडर कार‘ थी।

करियर की बातें
पहली फिल्म से आयशा को कोई खास फायदा नहीं मिला लेकिन इसके बाद उनके पास ऑफर्स की कमी नहीं आई। उन्होंने ‘सोचा ना था‘, ‘दिल मांगे मोर‘, ‘शादी नंबर 1‘, ‘सलाम ए इश्क‘ और ‘यूं होता तो क्या होता‘ जैसी फिल्में कीं जो कि बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। हालांकि 2009 में वो सलमान खान के अपोजिट फिल्म ‘वांटेड‘ में नजर आईं जो कि ब्लॉकबस्टर रही।

इनके साथ जुड़ा नाम
आयशा के लव अफेयर की बात करें तो डेब्यू से पहले उनका नाम मनीषा कोइराला के भाई सिद्धार्थ कोइराला के साथ जुड़ा। रिपोर्ट के मुताबिक 2-3 साल तक उन्होंने एक दूसरे को डेट किया और फिर उनका ब्रेकअप हो गया। एक इंटरव्यू में आयशा ने बताया था कि दोनों के बीच मतभेद हो गए थे जिसके बाद अलग होने का फैसला किया। आयशा ने कुछ समय तक अमीषा पटेल के भाई अश्मित पटेल को भी डेट किया। उनका यह रिश्ता थोड़े समय तक ही टिक सका। दोनों ने कभी इस पर बात नहीं की।

इस्लाम धर्म कबूला
दो ब्रेकअप के बाद आयशा ने बिजनेसमैन फरहान आजमी को डेट किया। 3 साल के बाद 2009 में उन्होंने मुस्लिम रीति-रिवाज से निकाह किया। आयशा ने निकाह के लिए इस्लाम धर्म कबूल किया और उन्होंने सरनेम आजमी जोड़ा। शादी के वक्त आयशा की उम्र 23 साल थी। उन्होंने बॉलीवुड को भी अलविदा कह दिया। आयशा और फरहान के एक बेटा है जिसका नाम मिकैल आजमी है।

लुक्स को लेकर ट्रोलिंग
आयशा अब सार्वजनिक रूप से कम ही नजर आती हैं लेकिन जब भी वो किसी इवेंट में दिखीं तो अपने लुक्स को लेकर ट्रोल हुईं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने कई कॉस्मेटिक सर्जरी कराई जिसकी वजह से उनका चेहरा पहले से बिल्कुल बूदल गया है। उनके पहले की और अभी की तस्वीरों में बहुत अंतर नजर आता है।

Exit mobile version