मुंबई में घर, कई गाड़ियां, अवनीत कौर का नेटवर्थ जानकर रह जाएंगे हैरान

अवनीत कौर एक पंजाबी फैमिली से ताल्लुक रखती हैं। उनका जन्म पंजाब के जालंधर में हुआ।

2010 में उन्हें डीआईडी लिटिल मास्टर्स से पहचान मिली। तब वो केवल 8 साल की थीं।

अवनीत ने सीरियल मेरी मां से एक्टिंग में डेब्यू किया। इसके बाद डांस के सुपरस्टार्स औऱ झलक दिखला जा 5 में नजर आईं।

2014 में उन्होंने फिल्म मर्दानी में काम किया। साथ ही जी5 की वेब सीरीज बब्बर का तब्बर भी कर चुकी हैं।

अवनीत का मुंबई में लग्जरी अपार्टमेंट है। उनके पास टोयटा फॉर्च्यूनर, हुंडई क्रेटा, Skoda Cadillac और रेंज रोवर है।

अवनीत सोशल मीडिया क्वीन हैं। इंस्टाग्राम पर उनके करीब 31 मिलियन से ज्यादा फोलवर्स हैं।

वो कई बड़े ब्रांड्स एंडोर्स करती हैं। रिपोर्ट के मुताबिक उनकी महीने की इनकम लगभग 15 लाख है।

अवनीत टीवी सीरियल के एक एपिसोड के 70 हजार चार्ज करती हैं जबकि फिल्म के लिए 60 लाख फीस है।

रिपोर्ट के मुताबिक वो साल के 2 करोड़ तक कमा लेती हैं। उनका कुल नेटवर्थ 41 करोड़ है।