सेलेब्स के बच्चों के नाम हैं बेहद अनोखे, मतलब भी है खूबसूरत

स्वरा भास्कर ने बेटी का नाम राबिया रखा। स्वरा ने बताया इसका अर्थ ‘रानी’ और ‘बसंत’ है।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की बेटी का नाम दुआ है। अरबी में इसका अर्थ प्रार्थना है।

सोनम कपूर के बेटे का नाम वायु है जिसका अर्थ हवा होता है। हिंदू माइथोलॉजी में हनुमान के पिता वायु को माना जाता है।

करीना कपूर और सैफ अली खान के बड़े बेटे तैमूर का मतबल लोहा होता है जिसका अर्थ ताकत और लचीलापन होता है।

करीना-सैफ के छोटे बेटे जेह का नाम लैटिन भाषा से आया है। जिसका अर्थ नीली कलगी वाला पक्षी है।

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने बेटी का नाम वामिका है। दुर्गा का एक नाम वामिका है जो शक्ति और सुरक्षा को प्रस्तुत करती हैं।

अनुष्का और विराट के बेटे अकाय का संस्कृत में मतलब निराकार है। भगवान शिव को भी निराकार कहा जाता है।

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी का नाम राहा है। नीतू कपूर ने यह नाम रखा जिसका मतलब है खुशी।