इन 8 फिल्मों को रिजेक्ट कर चुकीं दीपिका पादुकोण, कई हुईं ब्लॉकबस्टर
दीपिका पादुकोण ने हाल ही में डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म स्पिरिट से किनारा कर लिया।
दीपिका ने पहले भी कई बड़ी फिल्मों को रिजेक्ट किया है। ऐसी ही 8 फिल्मों के बारे में बताते हैं।
गंगूबाई काठियावाड़ी
आलिया भट्ट के साथ दीपिका स्क्रीन शेयर नहीं करना चाहती थीं। इस वजह से उन्होंने फिल्म को मना कर दिया।
रॉकस्टार
दीपिका ने कहा था कि उन्हें बाद में यह फिल्म काफी पसंद आई। काश इसे वो कर पातीं।
जब तक है जान
कटरीना कैफ का रोल पहले दीपिका को ऑफर किया गया था।
फास्ट एंड फ्यूरियस 7
उस वक्त दीपिका फिल्म राम लीला की शूटिंग में बिजी थीं।
धूम 3
दीपिका के पास उन दिनों डेट्स नहीं थे। बाद में इस रोल को कटरीना ने निभाया।
रॉय
फिल्म में रणबीर कपूर और अर्जुन रामपाल थे। दीपिका के इनकार के बाद जैकलीन फर्नांडिस की एंट्री हुई थी।
सुल्तान
सलमान खान के साथ दीपिका यह फिल्म नहीं कर सकीं क्योंकि वो दूसरे प्रोजेक्ट में बिजी थीं।
प्रेम रतन धन पायो
दीपिका के रिजेक्ट करने के बाद सोनम कपूर की एंट्री हुई।