Site icon Bollywood Seven

मिस वर्ल्ड जीता लेकिन एक्टिंग में हुईं फेल, पति पर लगाया अननैचुरल सेक्स का आरोप, आज कहां है ये एक्ट्रेस

BeFunky collage 4 2

भारत से कई सुंदरियों ने दुनियाभर में देश का नाम रौशन किया है। सुष्मिता सेन, ऐश्वर्या राय, प्रियंका चोपड़ा और लारा दत्ता सहित अन्य हैं। एक बार ब्यूटी पेजेंट जीतने के बाद अधिकतर की किस्मत बदल जाती है। वो लगातार लाइम लाइट में रहती हैं और बॉलीवुड में आकर खूब नाम कमाती हैं लेकिन ऐसा सभी के साथ हो यह जरूरी नहीं है। आज एक पूर्व मिस वर्ल्ड के बारे में बताते हैं जो गुमनामी की जिंदगी जी रही हैं।

मिस वर्ल्ड जीतकर कमाया नाम
जिस पूर्व मिस वर्ल्ड की बात कर रहे हैं उनका नाम यक्ता मुखी है। युक्ता 1999 में मिस वर्ल्ड बनीं। वो एक सिंधी परिवार से ताल्लुक रखती हैं और मुंबई में पली-बढ़ी हैं। शुरुआत के 7 साल उनकी परवरिश दुबई में हुई। फिर उनका परिवार मुंबई आ गया। युक्ता ने कम्प्यूटर साइंस में पढ़ाई की। उन्हें संगीत में रुचि थी तो उन्होंने क्लासिकल म्यूजिक भी सीखा है। साल 1999 में उन्होंने फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड का खिताब जीता और इसी साल वो मिस वर्ल्ड बनीं।

इन फिल्मों में किया काम
युक्ता ने अपने करियर की शुरुआत साउथ फिल्मों से की। उनकी पहली फिल्म 2001 में आई ‘पूवेल्लम उन वासम‘ है। इसमें वो कैमियो रोल में थीं। हिंदी में उनकी पहली फिल्म ‘प्यासा‘ थी इसमें उनके अपोजिट आफताफ शिवदासानी थे। यह फिल्म बुरी तरह फ्लॉप रही। इसके बाद यक्ता ने ‘कठपुतली‘ और ‘मेमसाहब‘ में काम किया।

फ्लॉप रहा करियर
युक्ता ने बॉलीवुड में एंट्री तो की लेकिन उन्हें वो मुकाम हासिल नहीं हो पाया। चुनिंदा फिल्मों में काम करने के बाद वो जैसे इंडस्ट्री से गुमनाम हो गईं। वो बचपन से ही ग्लैमर वर्ल्ड से बहुत प्रभावित थीं। फिल्मों में काम करने का उनका सपना पूरा हुआ लेकिन वो सफल नहीं हो पाईं। पहली हिंदी फिल्म ही बहुत बड़ी फ्लॉप साबित हुई। वो इंतजार करती रह गईं कि एक बड़ी फिल्म मिलेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उनकी सभी फिल्में बुरी तरह पिट गई। उन्होंने सोचा था कि अन्य मिस इंडिया की तरह उन्हें भी बड़ी-बड़ी फिल्में मिलेंगी लेकिन ऐसा नहीं हो पाया।

युक्ता मुखी की हाइट 6 फीट 1 इंच है। इस वजह से भी मेकर्स उन्हें किसी हीरो के अपोजिट लेने से कतराने लगे। उनकी सफलता में उनकी हाइट भी चुनौती बनी क्योंकि अधिकतर हीरो की हाइट उनसे कम होती थी।

शादीशुदा जिंदगी रही फेल
जब करियर नहीं चला तो उन्होंने एनआरआई बिजनेसमैन प्रिंस तुली से शादी कर ली। उनका एक बेटा भी है। शादी के बाद युक्ता न्यूयॉर्क शिफ्ट हो गई थीं लेकिन जल्द ही उनके बीच अनबन होने लगी। उन्होंने आरोप लगाया कि उनसे घरेलू हिंसा की गई और उन्होंने प्रिंस तुली के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। उनका आरोप था कि उनके पति ने उन्हें बुरी तरह मारा और उनका यौन शोषण किया। उनके साथ अननैचुरल सेक्स किया गया। इसके बाद युक्ता और प्रिंस का तलाक हो गया।

दोबारा नहीं कर पाईं वापसी
शादीशुदा जिंदगी में असफल होने के बाद युक्ता ने फिर से इंडस्ट्री में वापसी की कोशिश की। वो उड़िया और भोजपुरी फिल्में करने लगीं लेकिन यहां भी उनके हाथ कुछ खास नहीं लगा और आखिरकार वो ग्लैमर इंडस्ट्री से दूर हो गईं। 2019 में वो फिल्म ‘गुड न्यूज‘ में एक कैमियो रोल में दिखी थीं। इस फिल्म में अक्षय कुमार करीना कपूर, दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी लीड रोल में थे।

कहां हैं युक्ता मुखी
युक्ता इन दिनों सोशल वर्क में सक्रिय हैं और कई एनजीओ से जुड़ी हुई हैं। वो सिंगल मदर के तौर पर बेटे की परवरिश कर रही हैं। उनका कहना है कि उन्होंने मेहनत तो बहुत की लेकिन प्रोफेशनल और पर्सनल जिंदगी में असफलता ही मिली। अगर अच्छा किरदार मिले तो वो ओटीटी पर काम करना चाहती हैं।

Exit mobile version